-->
ऑक्सफ़ोर्ड इंस्टिट्यूट ऑफ़ कंप्यूटर एजुकेशन में आयोजित परीक्षा में उत्कृष्ट छात्र हुए सम्मानित

ऑक्सफ़ोर्ड इंस्टिट्यूट ऑफ़ कंप्यूटर एजुकेशन में आयोजित परीक्षा में उत्कृष्ट छात्र हुए सम्मानित

पाकुड़: शहर के राज हाई स्कूल रोड स्थित ऑक्सफ़ोर्ड इंस्टिट्यूट ऑफ़ कंप्यूटर एजुकेशन (आईटीसीटी) पाकुड़ में रविवार की शाम को कार्यक्रम आयोजित कर परीक्षा में उत्कृष्ट होने वाले छात्रों पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। सेंटर के निर्देशक पप्पू मंडल, शिक्षक तौशिफ रज़ा व शिक्षिका प्रीति कुमारी ने छात्रों को टाफी व गोल्ड मेडल देकर सम्मानित किया है। निर्देशक पप्पू मंडल ने कहा कि सेंटर में छात्रों के बीच यूनिट टेस्ट परीक्षा का आयोजन किया गया था। परीक्षा में उत्कृष्ट होने वाले छात्रों को संस्थान की ओर से पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया है। परीक्षा दो यूनिट में आयोजित की गई थी। जिसमे प्रथम, द्वितीय व तृतीय के अलावे परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्रों को बारी-बारी से सम्मानित किया गया। पुरस्कार प्राप्त कर छात्र काफी खुश हो गए। अंकित कुमार पटेल, राम सोरेन, कनकलता मुर्मू, मंटू सोरेन, यशोदा कुमारी, निर्मल सोरेन, मो शाहीन, आकाश मंडल, रजनी कुमारी, रमेश टुडू, राजा साह आदि को बारी-बारी से सम्मानित किया गया। मौके रोजमेरी कुमारी, शकील अख्तर सहित अन्य मौजूद थे।

0 Response to "ऑक्सफ़ोर्ड इंस्टिट्यूट ऑफ़ कंप्यूटर एजुकेशन में आयोजित परीक्षा में उत्कृष्ट छात्र हुए सम्मानित"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4