पाकुड़िया में बदला मौसम का मिजाज, झमाझम बारिश से गर्मी और उमस से मिली राहत
रविवार, 17 मई 2026
Comment
पाकुड़िया: झारखंड के पाकुड़ जिले के पाकुड़िया प्रखंड क्षेत्र में रविवार दोपहर अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। सुबह से पड़ रही भीषण गर्मी और उमस के बाद हुई बारिश ने लोगों को बड़ी राहत दी है।
सुबह से ही चिलचिलाती धूप ने लोगों को बेहाल कर रखा था। पाकुड़िया बाजार और सड़कों पर आने-जाने वाले राहगीरों को तेज धूप और उमस का सामना करना पड़ रहा था। दोपहर 12:00 बजे तक हवा बंद रहने के कारण उमस चरम पर पहुंच चुकी थी, जिससे लोगों की परेशानी और बढ़ गई थी।
दोपहर करीब 12:30 बजे के बाद अचानक आसमान में काले घने बादल छा गए। देखते ही देखते पूरा आसमान बादलों से घिर गया और चारों ओर अंधेरा सा माहौल बन गया। इसके कुछ देर बाद क्षेत्र में रिमझिम बारिश शुरू हो गई, जिससे तापमान में गिरावट आई और मौसम सुहावना हो गया।
0 Response to "पाकुड़िया में बदला मौसम का मिजाज, झमाझम बारिश से गर्मी और उमस से मिली राहत"
एक टिप्पणी भेजें