-->
दो वर्ष बाद जमानत पर रिहा होने के बाद आलमगीर आलम से मिले कांग्रेस नेता, संगठन मजबूत करने पर हुई चर्चा

दो वर्ष बाद जमानत पर रिहा होने के बाद आलमगीर आलम से मिले कांग्रेस नेता, संगठन मजबूत करने पर हुई चर्चा

पाकुड़:- राज्य के पूर्व ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम के लगभग दो वर्ष बाद जमानत पर रिहा होने के बाद कांग्रेस प्रदेश सचिव देवीलाल मुर्मू, पाकुड़िया प्रखंड सचिव कमाल अंसारी एवं प्रखंड उपाध्यक्ष नकुल राय ने रविवार को रांची स्थित उनके निजी आवास पहुंचकर मुलाकात की। इस दौरान नेताओं ने आलमगीर आलम को पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।
मुलाकात के दौरान आलमगीर आलम ने कांग्रेस प्रदेश सचिव देवीलाल मुर्मू से पाकुड़िया प्रखंड क्षेत्र एवं पाकुड़ जिले के वर्तमान राजनीतिक और सामाजिक हालात की जानकारी ली। साथ ही उन्होंने पार्टी संगठन को मजबूत करने तथा राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी गांव-गांव और जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर पार्टी की विचारधारा को आगे बढ़ाने की अपील भी की।
कांग्रेस प्रदेश सचिव देवीलाल मुर्मू ने मोबाइल पर जानकारी देते हुए बताया कि आलमगीर आलम को जमानत मिलने की खुशी में वे लोग उनसे मिलने पहुंचे थे। इस दौरान उनकी सेहत की जानकारी ली गई तथा काफी सकारात्मक माहौल देखने को मिला। उन्होंने कहा कि आलमगीर आलम के जमानत पर रिहा होने से पार्टी कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार हुआ है। पाकुड़ जिले के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है और संगठन को लेकर नया जोश देखने को मिल रहा है।

0 Response to "दो वर्ष बाद जमानत पर रिहा होने के बाद आलमगीर आलम से मिले कांग्रेस नेता, संगठन मजबूत करने पर हुई चर्चा"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4