-->
बकरीद को लेकर लिट्टीपाड़ा थाना में शांति समिति की बैठक, सौहार्द बनाए रखने की अपील

बकरीद को लेकर लिट्टीपाड़ा थाना में शांति समिति की बैठक, सौहार्द बनाए रखने की अपील

लिट्टीपाड़ा : बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने को लेकर रविवार को लिट्टीपाड़ा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रभारी थाना प्रभारी अनिल पंडित ने की।
बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणों एवं समाज के लोगों से बकरीद के दौरान आपसी भाईचारा बनाए रखने तथा प्रशासन का सहयोग करने की अपील की गई। प्रभारी थाना प्रभारी ने कहा कि पर्व के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान नहीं देने एवं किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की बात कही गई।
बैठक में थाना के मोतीलाल मिश्रा, जयशंकर राम, सोनाराम पहाड़िया सहित क्षेत्र के कई जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण मौजूद रहे।
बैठक के अंत में सभी ने मिलकर बकरीद पर्व को आपसी सद्भाव, भाईचारे एवं शांतिपूर्ण माहौल में मनाने का संकल्प लिया। वहीं ग्रामीणों में लिट्टीपाड़ा मुखिया शिव टुडू, मौलाना नजीर हुसैन, शेर मोहम्मद अंसारी, मनीरूद्दीन अंसारी, तारीख अनवर अंसारी, मुंशी टुडू, जतिन मारिया, शिबू मरांडी, चूड़का मरांडी, जीतन हसदा समेत अन्य लोगों ने भाग लिया।

0 Response to "बकरीद को लेकर लिट्टीपाड़ा थाना में शांति समिति की बैठक, सौहार्द बनाए रखने की अपील"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4