-->
बीचामहल पंचायत में जेएलकेएम की बैठक, पंचायत कमेटी का गठन

बीचामहल पंचायत में जेएलकेएम की बैठक, पंचायत कमेटी का गठन

लिट्टीपाड़ा : लिट्टीपाड़ा प्रखंड के बीचामहल पंचायत में रविवार को झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष मिठून मंडल ने की। बैठक में मुख्य रूप से जेएलकेएम के जिलाध्यक्ष मार्क बास्की उपस्थित रहे।
बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष मार्क बास्की ने कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों के समक्ष पार्टी के नीति-सिद्धांतों और उद्देश्यों को विस्तार से रखा। उन्होंने कहा कि झारखंड के हक-अधिकार और जन-सरोकार की लड़ाई को मजबूत करने के लिए संगठन का सशक्त होना जरूरी है। उन्होंने स्थानीय लोगों से बड़ी संख्या में जेएलकेएम की सदस्यता ग्रहण कर केंद्रीय अध्यक्ष ‘टाईगर’ जयराम महतो के हाथों को मजबूत करने की अपील की।
बैठक में संगठन के विस्तार और पंचायत स्तर पर पकड़ मजबूत करने के उद्देश्य से सर्वसम्मति से बीचामहल पंचायत कमेटी का गठन किया गया। लिए गए निर्णय के तहत निमुलाल हेंब्रम को पंचायत अध्यक्ष एवं डीलु साहा को पंचायत सचिव मनोनीत किया गया। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने पार्टी के सिद्धांतों पर चलते हुए संगठन को हर घर तक पहुंचाने का संकल्प लिया। इस दौरान सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को माला पहनाकर स्वागत एवं बधाई दी गई।
बैठक में प्रखंड सचिव थॉमस पहाड़िया, बेंजामिन मालतो समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।

0 Response to "बीचामहल पंचायत में जेएलकेएम की बैठक, पंचायत कमेटी का गठन"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4