-->
सिंदरी में कांग्रेस का एलान: 23 मई को बलियापुर में होगा महाधरना, जनसमस्याओं और FCI के तानाशाही रवैये के खिलाफ फूंका बिगुल।  राज बिहारी यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक में बना आंदोलन का रोडमैप, वर्षों से रह रहे लोगों को बेघर करने के विरोध में कांग्रेस लामबंद

सिंदरी में कांग्रेस का एलान: 23 मई को बलियापुर में होगा महाधरना, जनसमस्याओं और FCI के तानाशाही रवैये के खिलाफ फूंका बिगुल। राज बिहारी यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक में बना आंदोलन का रोडमैप, वर्षों से रह रहे लोगों को बेघर करने के विरोध में कांग्रेस लामबंद

रवि फिलिप्स (ब्यूरो चीफ धनबाद) भानुमित्र न्यूज़🖋️
सिंदरी:जनता की आवाज अब सड़क पर गूंजेगी। सिंदरी नगर कांग्रेस कमेटी ने रविवार को स्थानीय इंटक कार्यालय में बुलाई गई आवश्यक बैठक में 23 मई को बलियापुर प्रखंड कार्यालय के समक्ष एकदिवसीय महाधरना का ऐलान कर दिया।

झारखंड प्रदेश कांग्रेस और धनबाद जिला कांग्रेस के निर्देश पर बलियापुर कांग्रेस कमेटी और सिंदरी नगर कांग्रेस कमेटी मिलकर यह धरना करेंगी। बैठक की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष राज बिहारी यादव ने की।


क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं पर प्रशासन की लापरवाही।  
 FCI द्वारा सिंदरी में दशकों से क्वार्टरों में रह रहे आम लोगों को बिना वैकल्पिक व्यवस्था के खाली कराने का प्रयास। नेताओं ने इसे "गरीब विरोधी तानाशाही" करार देते हुए कहा कि कांग्रेस हर हाल में लोगों को बेघर नहीं होने देगी।

बैठक में दिखी एकजुटता  
बैठक में धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव अजय सिंह, 
ओमप्रकाश , पूर्णेंदु सिंह, सतेंद्र सिंह, ललन ठाकुर, नकुल कुमार वर्मा, सुबोध पाण्डे, मुना पांडे, शैलेश पण्डित, अश्वनी मंडल, एम डी हकीम, मनोज घोंस, प्रशांत दुबे, मुकेश पांडे समेत सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने 23 मई के धरने को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया।

नगर अध्यक्ष राज बिहारी यादव ने कहा,  
_"जनता की समस्याएं अब बर्दाश्त से बाहर हैं। सरकार सो रही है, लेकिन कांग्रेस चुप नहीं बैठेगी। 23 मई को बलियापुर की धरती पर सरकार को जनता की ताकत दिखेगी।"_

अब नजर 23 मई पर है, जब बलियापुर में कांग्रेस का यह धरना सत्ता के लिए बड़ी चुनौती बन सकता है।

0 Response to "सिंदरी में कांग्रेस का एलान: 23 मई को बलियापुर में होगा महाधरना, जनसमस्याओं और FCI के तानाशाही रवैये के खिलाफ फूंका बिगुल। राज बिहारी यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक में बना आंदोलन का रोडमैप, वर्षों से रह रहे लोगों को बेघर करने के विरोध में कांग्रेस लामबंद"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4