-->
भाजपा का दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग 28-29 मई को, कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से सशक्त बनाने की तैयारी तेज

भाजपा का दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग 28-29 मई को, कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से सशक्त बनाने की तैयारी तेज

पाकुड़ :पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के तहत भारतीय जनता पार्टी पाकुड़ जिला इकाई की ओर से जिला स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग के आयोजन को लेकर काठमिल महेशपुर में जिला स्तरीय योजना बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सरिता मुर्मू ने की। बैठक में दुमका के पूर्व जिलाध्यक्ष निवास मंडल प्रभारी के रूप में शामिल हुए। इसके अलावा पाकुड़ जिला अंतर्गत सभी मंडलों के मंडल अध्यक्ष, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनुग्राहित प्रसाद साह सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
बैठक में 28 और 29 मई को आयोजित होने वाले जिला स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग की विस्तृत रूपरेखा तैयार की गई। प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन पाकुड़ में किया जाएगा, जिसमें भाजपा के प्रदेश संगठन मंत्री सहित कई वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता भाग लेंगे। प्रशिक्षण वर्ग को सफल बनाने को लेकर विभिन्न जिम्मेदारियां भी तय की गईं।
बैठक को संबोधित करते हुए प्रभारी निवास मंडल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आधारित संगठन है और प्रशिक्षण के माध्यम से अनुशासित, समर्पित तथा परिश्रमी नेतृत्व तैयार होता है। उन्होंने सभी मंडलों के प्रमुख कार्यकर्ताओं से प्रशिक्षण वर्ग में अनिवार्य रूप से भाग लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान केवल संगठनात्मक कार्यक्रम नहीं, बल्कि राष्ट्र और समाज के प्रति समर्पित आदर्श नागरिक निर्माण की प्रक्रिया है। प्रशिक्षण वर्ग कर्मयोगी कार्यकर्ताओं की जीवंत साधना का माध्यम है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश द्वारा अपेक्षित सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के लिए रात्रि प्रवास सुनिश्चित किया गया है। प्रशिक्षण वर्ग केवल औपचारिकता तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि वैचारिक रूप से मजबूत बनने का अवसर होना चाहिए। संगठन का प्रत्येक कार्यकर्ता जब विचार से दृढ़ और व्यवहार से विनम्र होगा, तभी राष्ट्र जीवन में समरसता, सेवा और संगठन शक्ति का प्रभावी विस्तार संभव हो सकेगा।
जिलाध्यक्ष सरिता मुर्मू ने कहा कि प्रशिक्षण महाअभियान कार्यक्रमों की सामान्य श्रृंखला नहीं, बल्कि कार्यकर्ता निर्माण का सतत अभियान है। प्रशिक्षण वर्ग में प्रत्येक विषय को योग्य वक्ताओं के माध्यम से विस्तारपूर्वक प्रस्तुत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का “अंत्योदय” और “एकात्म मानववाद” भाजपा की कार्यसंस्कृति की आधारशिला है और यह प्रशिक्षण वर्ग उसी विचारधारा को कार्यकर्ताओं के जीवन में उतारने का माध्यम बनेगा।
भाजपा के वरिष्ठ नेता अनुग्राहित प्रसाद साह ने कहा कि जिला स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग कार्यकर्ताओं में वैचारिक स्पष्टता, अनुशासन और कार्यकुशलता को नई दिशा देगा। यह प्रशिक्षण कार्यकर्ताओं को पार्टी की रीति-नीति, सेवा कार्यों और जनसंपर्क अभियानों से जोड़ते हुए उन्हें अधिक प्रभावशाली बनाएगा।
कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री साधन ठाकुर ने किया। बैठक में हिसाबी राय, शर्मिला रजक, अमृत पांडेय, दुर्गा मरांडी, नोरेन साहा, जयंत मंडल, जुनास टूडु, राहुल मिश्रा, रूबीलाल हांसदा, मोजेश टुडू, संजीव भगत, सुरेंद्र प्रसाद भगत, मनोज सिंह, धर्मेंद्र त्रिवेदी सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

0 Response to "भाजपा का दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग 28-29 मई को, कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से सशक्त बनाने की तैयारी तेज"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4