बलरामपुर गांव में बैशाख मास के दैनिक टहल कीर्तन का श्रद्धा और उल्लास के साथ समापन
रविवार, 17 मई 2026
Comment
लिट्टीपाड़ा : लिट्टीपाड़ा प्रखंड के बलरामपुर गांव में सुख-शांति, समृद्धि और आपसी सौहार्द की कामना को लेकर बैशाख महीने में आयोजित किए जा रहे दैनिक टहल कीर्तन का रविवार को श्रद्धा और उल्लास के साथ समापन हो गया। पूरे महीने ग्रामीणों द्वारा अटूट आस्था के साथ प्रतिदिन गांव में नगर संकीर्तन (टहल कीर्तन) का आयोजन किया जा रहा था, जिसका रविवार को अंतिम दिन था।
समापन के अवसर पर ग्रामीणों ने पारंपरिक रूप से ‘धुलेटे’ की रस्म निभाई। इस दौरान भक्ति के रंग में सराबोर ग्रामीणों ने एक-दूसरे को पवित्र धूल एवं अबीर-गुलाल लगाकर खुशियां साझा कीं। गांव में पूरे दिन भक्तिमय माहौल बना रहा और लोग भजन-कीर्तन में शामिल होकर धार्मिक उत्साह में डूबे नजर आए।
ग्रामीणों ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी पूरे बैशाख माह में सुबह-शाम भगवान के नाम का संकीर्तन करते हुए पूरे गांव की परिक्रमा की गई। इस धार्मिक अनुष्ठान का मुख्य उद्देश्य गांव को हर प्रकार की विपदा से बचाना तथा सुख-शांति बनाए रखना है।
0 Response to "बलरामपुर गांव में बैशाख मास के दैनिक टहल कीर्तन का श्रद्धा और उल्लास के साथ समापन"
एक टिप्पणी भेजें