-->
झारखंड पावर वर्कर्स यूनियन की बैठक में 8 सूत्री मांगों पर बनी सहमति, CMD के संवाद पहल की सराहना।

झारखंड पावर वर्कर्स यूनियन की बैठक में 8 सूत्री मांगों पर बनी सहमति, CMD के संवाद पहल की सराहना।


रवि फिलिप्स (ब्यूरो चीफ धनबाद) भानुमित्र न्यूज़🖋️
धनबाद/रांची: रविवार को झारखंड पावर वर्कर्स यूनियन के केंद्रीय समिति की बैठक कुसई कॉलोनी डोरण्डा में हुई। इसमें बिजली कर्मियों के माँगों और समस्याओं पर चर्चा की गई,सबसे पहले निगम के CMD के श्रीनिवासन द्वारा प्रत्येक सप्ताह बुधवार को सबसे नीचे स्तर के तकनीकी कर्मियों से संवाद स्थापित करने पर सर्वसम्मति से CMD और सरकार के प्रति धन्यवाद ज्ञापन किया गया , CMD के इस पहल से कर्मियों में नवीन संचार हुआ है, कर्मियों से नहीं संवाद के कारण नीचे स्तर पर जो शिकायत थी और कर्मियों को न्याय नहीं मिल पाता था इस संवाद से संभव हो सका है। 
       तकनीकी कर्मियों को डेजिग्नेशन मैपिंग लागू करने, 6% ऊर्जा भत्ता देने, स्थानीय स्तर पर जल्द जल्द प्रोन्नति देने खासकर दुमका, साहेबगंज, हजारीबाग, संचरण zone-1 राँची, अधिकाल भत्ता का भुगतान, सहित 08 प्रमुख माँगों पर बिजली निगम प्रबंधन से संवाद स्थापित कर माँगों को मनवाया जाय पूर्व में हुए यूनियन से सभी एकरारनामा को लागू करवाने हेतु पुनः पहल की जाय। बैठक की अध्यक्षता आशीष कुमार ने किया जबकि महामंत्री वरुण कुमार सिंह ने संचालन किया, बैठक सभी विद्युत अंचल के यूनियन प्रतिनिधि मौजूद थे। नीतीश तिवारी, ओमप्रकाश अकेला, उत्तम पासवान, संजय डे,अरुण विद्यार्थि, प्रकाश, विनय कुमार ,मनोज पटेल, फनिन्द्र कुमार राणा, मनोज शर्मा, राकेश रजक सुशील तुरी, प्रभात, मुख्तार, विमल, संदीप प्रसाद, पंकज सहित सैकड़ों केंद्रीय पदाधिकारियों ने अपनी बातें रखी।

0 Response to "झारखंड पावर वर्कर्स यूनियन की बैठक में 8 सूत्री मांगों पर बनी सहमति, CMD के संवाद पहल की सराहना। "

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4