-->
फरार वारंटी के बिरुद्ध हज़ारीबाग़ पुलिस ने 30 टीम के साथ मेरी छापा 77 वारंटी गिरफ्तार।

फरार वारंटी के बिरुद्ध हज़ारीबाग़ पुलिस ने 30 टीम के साथ मेरी छापा 77 वारंटी गिरफ्तार।

भानुमित्र संवाददाता।

हजारीबाग पुलिस द्वारा गुरुवार की रात्रि जिले के विभिन्न कांडों में फरार चल रहे अपराधियों /वारंटी के विरुद्ध जिले के सभी पुलिस उपाधीक्षक एवं पुलिस निरीक्षक के नेतृत्व में विशेष समकालीन /छापामारी अभियान चलाया गया है l इस अभियान में जिले से थाना प्रभारी के नेतृत्व में कुल 30 टीम गठित कीया गया था। गठित टीम में लगभग 150 पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिसकर्मियों को शामिल किया गया था। गठित टीम के द्वारा वांछित अपराधियों के लगभग 100 ठिकानो पर छापामारी की गई। टीम के द्वारा छापामारी अभियान के दौरान कुल 77 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। वंही हज़ारीबाग़ पुलिस अधीक्षक ने कहा कि आगे भी इसी प्रकार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। साथ ही आम जनों से यह अपील भी की गई है कि आपके इलाके में ऐसे कोई आपराधिक तत्व के लोग जो गिरफ्तारी के डर से भागे फिर रहे हैं उनकी सूचना तुरंत अपने नजदीकी थाना को दे तत्काल उक्त सूचना का सत्यापन करते हुए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

0 Response to "फरार वारंटी के बिरुद्ध हज़ारीबाग़ पुलिस ने 30 टीम के साथ मेरी छापा 77 वारंटी गिरफ्तार।"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4