सिंदरी अनुमंडल कार्यालय में एसडीपीओ प्रकाश चंद्र महतो ने किया पदभार ग्रहण
गुरुवार, 21 मई 2026
Comment
सिंदरी: सरकार द्वारा राज्यभर में डीएसपी और एसडीपीओ स्तर के अधिकारियों का बड़े पैमाने पर तबादला किया गया है। राज्य में पहली बार इतनी बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारियों के स्थानांतरण से पुलिस महकमे में हलचल तेज हो गई है। इसी क्रम में धनबाद जिले के सभी डीएसपी और एसडीपीओ का भी तबादला कर दिया गया है। वहीं गुरुवार को प्रकाश चंद्र महतो ने सिंदरी एसडीपीओ के रूप में पदभार ग्रहण किया। पदभार संभालने के बाद उन्होंने कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने और जनता के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने की बात कही।
सिंदरी एसडीपीओ कार्यालय पहुंचने पर प्रकाश चंद्र महतो का अधिकारियों और कर्मियों द्वारा स्वागत किया गया। पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर क्षेत्र की कानून व्यवस्था और अपराध नियंत्रण से जुड़े मुद्दों की जानकारी ली।
मीडिया से बातचीत करते हुए एसडीपीओ प्रकाश चंद्र महतो ने कहा कि अनुमंडल क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि अपराध पर नियंत्रण, जनता की सुरक्षा और पुलिस-पब्लिक संबंध को मजबूत बनाने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा।
उन्होंने यह भी कहा कि क्षेत्र में अवैध गतिविधियों, संगठित अपराध और असामाजिक तत्वों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही आम लोगों की समस्याओं को सुनकर त्वरित समाधान सुनिश्चित करने का प्रयास किया जाएगा।
0 Response to "सिंदरी अनुमंडल कार्यालय में एसडीपीओ प्रकाश चंद्र महतो ने किया पदभार ग्रहण"
एक टिप्पणी भेजें