वार्ड 54 के मुद्दे उठाते हुए ऑल इंडिया एफसीआई-वीएसएस वेलफेयर एसोसिएशन ने पार्षद का किया स्वागत
सोमवार, 25 मई 2026
Comment
सिंदरी। ऑल इंडिया एफसीआई-वीएसएस वेलफेयर एसोसिएशन ने रविवार को रोडाबांध f -107 पर वार्ड नंबर 54 के पार्षद धीरज सिंह (नीरज सिंह) का भव्य स्वागत किया। संगठन के अध्यक्ष सेवा सिंह की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में एसोसिएशन के पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे और पार्षद का फूल-माला पहनाकर सम्मान किया गया।
कार्यक्रम के दौरान एसोसिएशन ने पार्षद को वार्ड 54 से जुड़ी जलापूर्ति, सड़क मरम्मत, साफ-सफाई और स्ट्रीट लाइट जैसी बुनियादी सुविधाओं की ज्वलंत समस्याओं से अवगत कराया। प्रतिनिधियों ने इन मुद्दों के तत्काल और दीर्घकालिक समाधान की मांग की।
पार्षद धीरज सिंह ने आश्वासन दिया कि वार्ड की प्राथमिक समस्याओं के निपटारे के लिए तात्कालिक और सुनियोजित कदम उठाए जाएँगे। उन्होंने कहा, "आम जनता व सामाजिक संगठनों के सहयोग से ही क्षेत्र का स्थायी विकास संभव है।"
एसोसिएशन के पदाधिकारियों एवं
सदस्यों ने पार्षद के सकारात्मक रवैये की सराहना करते हुए उम्मीद जताई कि जल्द ही वार्ड 54 की मूलभूत समस्याएँ दूर होंगी।
0 Response to "वार्ड 54 के मुद्दे उठाते हुए ऑल इंडिया एफसीआई-वीएसएस वेलफेयर एसोसिएशन ने पार्षद का किया स्वागत"
एक टिप्पणी भेजें