-->
मुलाकात से न्याय की परिकल्पना को सार्थक कर रहा डालसा धनबाद ,न्यायाधीश

मुलाकात से न्याय की परिकल्पना को सार्थक कर रहा डालसा धनबाद ,न्यायाधीश


रवि फिलिप्स (ब्यूरो चीफ धनबाद) भानुमित्र न्यूज़🖋️
धनबाद : राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, धनबाद निकेश कुमार सिन्हा के निर्देश पर मंडल कारा में बंद बंदियों के परिजनों की सुविधा हेतु विशेष हेल्प डेस्क का संचालन किया जा रहा है। इस पहल का मुख्य उद्देश्य बंदियों के परिजनों को न्यायिक प्रक्रिया से जोड़ना तथा उन्हें आवश्यक विधिक सहायता उपलब्ध कराना है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए अवर न्यायाधीश सह सचिव डालसा मयंक तुषार टोपनो ने बताया कि कारागार में बंद बंदियों के परिजनों को मुलाकात के दौरान आने वाली कठिनाइयों को दूर करने के लिए हेल्प डेस्क स्थापित किया गया है। हेल्प डेस्क के माध्यम से परिजनों को बंदियों से मुलाकात कराने में सहयोग, कानूनी प्रक्रिया की जानकारी तथा डालसा द्वारा प्रदान की जा रही निःशुल्क विधिक सहायता संबंधी परामर्श उपलब्ध कराया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद लोगों को निःशुल्क अधिवक्ता उपलब्ध कराने की व्यवस्था भी की जा रही है, ताकि कोई भी व्यक्ति न्याय से वंचित न रहे। डालसा की यह पहल “मुलाकात से न्याय” की परिकल्पना को सार्थक करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो रही है। इससे बंदियों के परिजनों को राहत मिल रही है तथा न्याय व्यवस्था के प्रति लोगों का विश्वास भी मजबूत हो रहा है।
डालसा की टीम लगातार कारागारों में बंद बंदियों एवं उनके परिजनों के अधिकारों की रक्षा और उन्हें कानूनी सहायता उपलब्ध कराने के लिए सक्रिय रूप से कार्य कर रही है।

0 Response to "मुलाकात से न्याय की परिकल्पना को सार्थक कर रहा डालसा धनबाद ,न्यायाधीश "

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4