74 वर्षीय लोजपा नेता ने खुद उठाया झाड़ू, अंबेडकर चौक रोड पर श्रमदान कर भरे गड्ढे
रविवार, 31 मई 2026
Comment
सिंदरी: उम्र सिर्फ एक संख्या है, जज्बा हो तो इंसान पहाड़ भी हिला सकता है। इस बात को साबित कर दिखाया सिंदरी के 74 वर्षीय सीनियर सिटीजन एवं लोक जनशक्ति पार्टी के वरिष्ठ नेता बालवीर जड़िया ने।
सिंदरी रोहराबंद अंबेडकर चौक वाली मुख्य सड़क पर पिछले कई महीनों से गहरे गड्ढे बने हुए है। बारिश और धूल के कारण ये गड्ढे जानलेवा बन गए है। रोजाना स्कूली बच्चे, बुजुर्ग और बाइक सवार यहां गिरकर चोटिल होते रहते है। स्थानीय लोगों की बार-बार शिकायत के बाद भी सड़क की मरम्मत नहीं हो पा रही है।
रविवार सुबह जब लोजपा नेता वहां से गुजरे तो उन्होंने लोगों को परेशान होते देखा। इसके बाद बिना देरी किए वे खुद ही सफाई और मरम्मत में जुट गए। सफेद शर्टट पैंट पहने उन्होंने झाड़ू से सड़क की सफाई की और आसपास पड़े ईंट-पत्थरों से गड्ढों को भरा। करीब एक घंटे की मेहनत से उन्होंने सड़क को चलने लायक बना दिया।
इस संबंध में लोजपा नेता ने कहा, "मैं पहले नागरिक हूँ, नेता बाद में। अगर मेरे छोटे से प्रयास से किसी का एक्सीडेंट टल जाए, किसी माँ का बेटा सुरक्षित घर पहुंच जाए, तो यही मेरी सबसे बड़ी सेवा है। मेरा मकसद सिर्फ लोगों को राहत देना था।"
उन्होंने नगर निगम और जनप्रतिनिधियों से अपील की कि बरसात से पहले अंबेडकर चौक रोड की पूरी तरह मरम्मत कराई जाए, ताकि कोई बड़ा हादसा न हो।
0 Response to "74 वर्षीय लोजपा नेता ने खुद उठाया झाड़ू, अंबेडकर चौक रोड पर श्रमदान कर भरे गड्ढे"
एक टिप्पणी भेजें