-->
एक ही चालान पर दोबारा स्टोन चिप्स परिवहन करते पकड़ा गया हाइवा, कार्रवाई के लिए खनन विभाग को भेजा गया पत्र

एक ही चालान पर दोबारा स्टोन चिप्स परिवहन करते पकड़ा गया हाइवा, कार्रवाई के लिए खनन विभाग को भेजा गया पत्र

पाकुड़: एक ही चालान का दोबारा उपयोग कर स्टोन चिप्स लोड कर परिवहन करते हुए एक हाइवा ट्रक को पकड़ा गया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए अग्रिम कार्रवाई के लिए जिला खनन पदाधिकारी को पत्र भेज दिया गया है। वाहन को सुरक्षार्थ थाना परिसर में रखवाया गया है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए पाकुड़ मुफस्सिल थाना प्रभारी गौरव कुमार ने बताया कि वाहन जांच और निगरानी के दौरान एक हाइवा ट्रक संदिग्ध अवस्था में पकड़ा गया। जांच के दौरान पाया गया कि जिस चालान के आधार पर वाहन स्टोन चिप्स का परिवहन कर रहा था, उसी चालान का पहले भी उपयोग किया जा चुका था। इसके बावजूद दोबारा उसी चालान पर स्टोन चिप्स लोड कर परिवहन किया जा रहा था।
थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जानकारी तत्काल जिला खनन विभाग को दी गई है तथा आवश्यक कार्रवाई के लिए जिला खनन पदाधिकारी को पत्र प्रेषित किया गया है। वाहन को फिलहाल थाना परिसर में सुरक्षित रखा गया है, ताकि जांच प्रक्रिया पूरी की जा सके।
प्रशासन की ओर से अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ लगातार निगरानी अभियान चलाया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

0 Response to "एक ही चालान पर दोबारा स्टोन चिप्स परिवहन करते पकड़ा गया हाइवा, कार्रवाई के लिए खनन विभाग को भेजा गया पत्र"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4