-->
जनता दरबार में आमजनों की समस्याएं सुन उपायुक्त ने दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

जनता दरबार में आमजनों की समस्याएं सुन उपायुक्त ने दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

पाकुड़: आम जनमानस की समस्याओं के समाधान और उनके त्वरित निष्पादन को लेकर उपायुक्त मेघा भारद्वाज द्वारा समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने अपनी विभिन्न समस्याएं और शिकायतें उपायुक्त के समक्ष रखीं। उपायुक्त ने एक-एक कर सभी लोगों की समस्याएं गंभीरतापूर्वक सुनीं तथा आश्वस्त किया कि प्राप्त शिकायतों की जांच कर जल्द समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।
जनता दरबार के दौरान लोगों ने पीडीएस दुकान से संबंधित शिकायतें, सड़क निर्माण, फुटबॉल मैदान से ट्रांसफार्मर हटाने, आवास योजना, जमीन विवाद तथा अन्य विभागीय समस्याओं से जुड़े आवेदन उपायुक्त को सौंपे। कई ग्रामीणों ने बुनियादी सुविधाओं और जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित समस्याओं को भी प्रशासन के समक्ष रखा।
उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने सभी शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्राप्त आवेदनों और शिकायतों की भौतिक जांच कर शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि आम लोगों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान प्रशासन की प्राथमिकता है और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक सप्ताह के भीतर जांच प्रतिवेदन उपायुक्त कार्यालय को उपलब्ध कराया जाए, ताकि शिकायतों के निष्पादन की प्रक्रिया प्रभावी और पारदर्शी तरीके से पूरी की जा सके। उपायुक्त ने कहा कि जनता दरबार का उद्देश्य लोगों को उनकी समस्याओं के समाधान के लिए प्रशासन तक सीधी पहुंच उपलब्ध कराना है।
जनता दरबार के दौरान संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मी भी मौजूद रहे, जिन्होंने लोगों की समस्याओं से जुड़े आवेदनों को प्राप्त कर आगे की कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की।

0 Response to "जनता दरबार में आमजनों की समस्याएं सुन उपायुक्त ने दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4