-->
मलेरिया शिविर में 108 बच्चों की जांच, सभी स्वस्थ मिले

मलेरिया शिविर में 108 बच्चों की जांच, सभी स्वस्थ मिले

पाकुड़िया: बरसात के मौसम में मलेरिया की रोकथाम और स्वास्थ्य जागरूकता को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पाकुड़िया की ओर से संत लुकास बेलपहाड़ी मिशन विद्यालय, तलवा में फीवर सर्वे सह मलेरिया स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी भरत भूषण भगत के निर्देशानुसार आयोजित शिविर में विद्यालय के 108 बच्चों की मलेरिया जांच की गई। जांच रिपोर्ट में सभी बच्चों की रिपोर्ट निगेटिव आने से स्वास्थ्य विभाग ने राहत जताई।
शिविर के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बच्चों और विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं को मलेरिया के लक्षण, बचाव के उपाय तथा समय पर उपचार के महत्व की विस्तार से जानकारी दी। बरसात के मौसम को देखते हुए आसपास साफ-सफाई बनाए रखने, पूरे शरीर को ढकने वाले कपड़े पहनने तथा रात में नियमित रूप से मच्छरदानी का उपयोग करने की सलाह दी गई। साथ ही किसी भी व्यक्ति को बुखार होने पर बिना देरी किए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जांच कराने की अपील की गई।
शिविर में केटीएस संजय मुर्मू, सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारी, एनसीडी नोडल प्रभात दास, बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मी मिशन शेख, रविंद्र मुर्मू, अंकित हेम्ब्रम, सुशीला हेम्ब्रम, अंकित हेम्ब्रम, नूर आलम शेख सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम उपस्थित रही।

0 Response to "मलेरिया शिविर में 108 बच्चों की जांच, सभी स्वस्थ मिले"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4