-->
सिंदरी के ACC शिव मंदिर में अखंड हरि कीर्तन, शहर की सुख-समृद्धि के लिए गूंजे भजन

सिंदरी के ACC शिव मंदिर में अखंड हरि कीर्तन, शहर की सुख-समृद्धि के लिए गूंजे भजन


रवि फिलिप्स  (ब्यूरो चीफ धनबाद) भानुमित्र न्यूज़🖋️
सिंदरी: ACC प्रांगण स्थित ACC शिव मंदिर में मंगलवार को ACC वर्कर्स यूनियन के महामंत्री जयराम सिंह यादव के तत्वावधान में अखंड हरि कीर्तन का भव्य आयोजन किया गया। 

कार्यक्रम में सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। 

इस अवसर पर धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष कालीचरण यादव, फर्टिलाइजर वर्कर्स यूनियन के महामंत्री एवं धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री संतोष चौधरी, राजद नेता तारकेश्वर यादव, भाजपा नेता दिनेश सिंह, ब्रजेश सिंह, पवन सिंह यादव, सच्चिदानंद सिंह, ददन सिंह, भाजपा नेता शिवकुमार यादव, सेवानिवृत्त DSP हरी लाल यादव एवं रासबिहारी यादव मुख्य रूप से मौजूद थे।

कार्यक्रम के दौरान फर्टिलाइजर वर्कर्स यूनियन के महामंत्री संतोष चौधरी ने लोकप्रिय गायक उदय यादव को सम्मानित किया।

इस अवसर पर जयराम सिंह यादव ने सिंदरी शहरवासियों की सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना करते हुए विशेष प्रार्थना की। कार्यक्रम के समापन पर सभी श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। पूरे मंदिर परिसर में देर तक भक्तिमय वातावरण रहा। कार्यक्रम में सैकड़ों श्रद्धालु शामिल थे।

0 Response to "सिंदरी के ACC शिव मंदिर में अखंड हरि कीर्तन, शहर की सुख-समृद्धि के लिए गूंजे भजन"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4