एनएसयूआई का जंतर मंतर में छात्रों पर लाठी चार्ज व नीट पेपर लीक को लेकर विरोध प्रदर्शन
मंगलवार, 21 जुलाई 2026
Comment
रवि फिलिप्स (ब्यूरो चीफ धनबाद) भानुमित्र न्यूज़🖋️
धनबाद:20 मार्च को जंतर मंतर पर छात्रों पर हुए लाठी चार्ज के विरोध में तथा नीट पेपर लिक के मामले में एनएसयूआई जिला अध्यक्ष साहिल अली के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन एसएसएनएलटी महिला कॉलेज से रणधीर वर्मा चौक तक आक्रोशित विरोध मार्च निकाला गया और रणधीर वर्मा चौक पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गृहमंत्री अमित शाह और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन किया गया ।
प्रदेश उपाध्यक्ष गोपाल कृष्ण चौधरी तथा जिला अध्यक्ष साहिल अली ने छात्रों के हक की बात रखते हुए बताया कि अंग्रेजों से भी कुर्ता वालि यह सरकार है ।
जहां छात्र देश का भविष्य होते हैं यह सरकार छात्रों के साथ ऐसा व्यवहार कर न केवल छात्र यह देश के आने वाले भविष्य को नष्ट कर दिया है ।
नीट पेपर के मामले में जिन छात्रों ने अपनी जान दि तथा जिसके विरोध पर केंद्र सरकार द्वारा अपने शक्ति का उपयोग कर छात्रों पर लाठी चार्ज कर बता दिया कि यह सरकार किसके लिए सत्ता में बैठी हुई है ।
भाजपा सरकार को आम जनता तथा छात्र महिलाओं से केवल वोट के सिवा और कोई मतलब नहीं ।
यह सरकार आने वाले समय में देश को और अधिक नुकसान करें इससे पहले जनता को ऐसी सरकार को सबक सिखाना ही चाहिए ।
सरकार छात्रों के हित में फैसला नहीं देती है तो पूरे देश में इससे बड़ा आंदोलन होगा ।
मौके पर जिलाध्यक्ष एन एस यू आई साहिल अली , प्रदेश उपाध्यक्ष गोपाल कृष्णा चौधरी,जिला कार्यकारी अध्यक्ष सनी सिंह, रोहित पाठक, नितेश शर्मा,तारिक अनवर, शाहबाज खान, अनीश राजा,राजीव पाण्डे, आयुष सिंह, अहान खान, अनस खान , आदि मौजूद थे।
0 Response to "एनएसयूआई का जंतर मंतर में छात्रों पर लाठी चार्ज व नीट पेपर लीक को लेकर विरोध प्रदर्शन"
एक टिप्पणी भेजें