पूर्व विधायक आनंद महतो की उपस्थिति में प्रशासनिक अधिकारियों के आश्वासन के बाद भाकपा माले का आंदोलन समाप्त
मंगलवार, 14 जुलाई 2026
Comment
रवि फिलिप्स (ब्यूरो चीफ धनबाद) भानुमित्र न्यूज़🖋️
बलियापुर:सरकारी कार्यालयों में व्याप्त भ्रष्टाचार और जनविरोधी नीतियों के खिलाफ भाकपा माले द्वारा बलियापुर प्रखंड कार्यालय के समक्ष आयोजित अनिश्चितकालीन धरना आंदोलन मंगलवार को समाप्त हो गया। सिंदरी के पूर्व विधायक आनंद महतो की गरिमामयी उपस्थिति में प्रखंड व अंचल के वरीय अधिकारियों के साथ हुई आवश्यक वार्ता और उनके ठोस आश्वासन के बाद आंदोलनकारियों ने धरना स्थगित करने का निर्णय लिया।
पूर्व विधायक की अगुवाई में अधिकारियों ने धरना स्थल पर संभाला माइक
सोमवार से शुरू हुए इस अनिश्चितकालीन धरने के दूसरे दिन मंगलवार सुबह करीब 11:00 बजे बलियापुर के अंचल अधिकारी (सीओ) मुरारी नायक, प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) प्रभाष चंद्र दास और थाना प्रभारी सत्यजीत कुमार सीधे आंदोलन स्थल पर पहुँचे। पूर्व विधायक आनंद महतो की उपस्थिति में अधिकारियों ने आंदोलनकारियों की सभी समस्याओं पर विस्तृत चर्चा की।
अधिकारियों ने धरना स्थल पर सार्वजनिक रूप से माइक संभालकर ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि:
बलियापुर प्रखंड और अंचल के किसी भी कार्यालय में भ्रष्टाचार या काम में ढिलाई को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
नियम पुस्तिका के आधार पर सभी जनहित कार्यों का बिना किसी अनावश्यक देरी के त्वरित निष्पादन किया जाएगा।
यदि किसी ग्रामीण या लाभुक से काम के बदले अवैध रूप से पैसे की माँग की जाती है, तो वे सीधे उच्चाधिकारियों से इसकी शिकायत करें। ऐसी शिकायतों पर तुरंत कड़ी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
भ्रष्टाचार और दलाली बर्दाश्त नहीं: गणेश महतो
इस दौरान भाकपा माले के प्रखंड सचिव गणेश चंद्र महतो ने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि सरकारी कार्यालयों से बिचौलियों और दलालों का राज खत्म होना चाहिए। आम जनता का काम बिना किसी पैसे के लेन-देन के और तय समय सीमा के भीतर होना चाहिए। यदि भविष्य में सुधार नहीं दिखा, तो पार्टी पुनः भ्रष्टाचार के विरुद्ध उग्र आंदोलन शुरू करेगी।
आंदोलन में उपस्थित प्रमुख लोग
इस महत्वपूर्ण आंदोलन और वार्ता के दौरान मुख्य रूप से पूर्व विधायक आनंद महतो, प्रखंड सचिव गणेश महतो, उप प्रमुख आशा देवी, सीमा देवी, आनंदमयी पाल, विजय रजक, हीरालाल मोदक, देवाशीष पांडेय, शीतल दत्ता, मंगल महतो, मजीद खान, अधर सहिस, संतोष रवानी, देवरंजन दास, रामप्रसाद रजवार, कृष्णा दा, राजा राम रजक, बबलू महतो, दीपक महतो, अमित बनर्जी, संजीत महतो, अर्जुन महतो, राजा राम रवानी, रजत महतो, हीरालाल महतो, चंदन भूमिहार, प्रेम महतो, विजय राम,आकाश महतो, सोनू महतो, शुभम सिंह, रोहित कुमार, अप्पू मिश्रा, महेंद्र निषाद, सूरज कर्मकार, प्रकाश महतो मदन महतो सत्येंद्र महतो, शिव महतो ,दुलाल ,प्रभु महतो,लालचंद महतो सहित सैकड़ों सक्रिय कामरेड और ग्रामीण उपस्थित थे।
0 Response to "पूर्व विधायक आनंद महतो की उपस्थिति में प्रशासनिक अधिकारियों के आश्वासन के बाद भाकपा माले का आंदोलन समाप्त"
एक टिप्पणी भेजें