झारखंड की बेटियों के लिए सुनहरा अवसर, JCECEB ANM 2026 की तैयारी हेतु मिलेगा निःशुल्क आवासीय कोचिंग
मंगलवार, 14 जुलाई 2026
Comment
धनबाद:झारखंड की छात्राओं के लिए नर्सिंग क्षेत्र में करियर बनाने का सुनहरा अवसर सामने आया है। झारखंड सरकार के अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के अंतर्गत संचालित PREJHA Foundation ने JCECEB ANM 2026 प्रवेश परीक्षा की तैयारी के लिए निःशुल्क आवासीय कोचिंग कार्यक्रम शुरू किया है। इस पहल का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर एवं वंचित वर्ग की छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण मार्गदर्शन उपलब्ध कराकर उन्हें स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में बेहतर रोजगार के अवसर दिलाना है।
फाउंडेशन के अनुसार, यह कोचिंग राज्य के चयनित नर्सिंग कौशल कॉलेजों में संचालित की जाएगी। छात्राओं को न केवल प्रवेश परीक्षा की तैयारी कराई जाएगी, बल्कि आवास, अध्ययन सामग्री एवं शैक्षणिक मार्गदर्शन जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी। इसके लिए स्वास्थ्य सेवा संस्थानों एवं कॉर्पोरेट अस्पतालों के साथ समझौता (MoU) भी किया गया है, ताकि सफल छात्राओं को आगे रोजगार के बेहतर अवसर मिल सकें।
इस योजना का लाभ झारखंड की स्थायी निवासी, 12वीं (Arts, Science या Commerce) उत्तीर्ण छात्राएं उठा सकती हैं। विशेष रूप से अनुसूचित जनजाति (ST), अनुसूचित जाति (SC), पिछड़ा वर्ग (OBC) एवं अल्पसंख्यक वर्ग की छात्राएं आवेदन करने के लिए पात्र हैं।
फाउंडेशन ने इच्छुक छात्राओं से 18 जुलाई 2026 तक पंजीकरण कराने की अपील की है। छात्राएं अपने निकटतम Nursing Kaushal College में रिपोर्ट कर सकती हैं या app.prejha.org के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं।
अधिक जानकारी के लिए छात्राएं 9153963547 एवं 6204800180 पर संपर्क कर सकती हैं।
यह पहल ग्रामीण एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की छात्राओं को नर्सिंग क्षेत्र में करियर बनाने का मजबूत अवसर प्रदान करेगी तथा स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में प्रशिक्षित मानव संसाधन तैयार करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
0 Response to "झारखंड की बेटियों के लिए सुनहरा अवसर, JCECEB ANM 2026 की तैयारी हेतु मिलेगा निःशुल्क आवासीय कोचिंग"
एक टिप्पणी भेजें