-->
बड़कागांव एनकाउंटर के अगले ही दिन पुलिस को चुनौती राहुल दुबे गिरोह ने क्रशर प्लांट पर की ताबड़तोड़ फायरिंग, युवक को लगीं दो गोलियां, बम बरामद।

बड़कागांव एनकाउंटर के अगले ही दिन पुलिस को चुनौती राहुल दुबे गिरोह ने क्रशर प्लांट पर की ताबड़तोड़ फायरिंग, युवक को लगीं दो गोलियां, बम बरामद।

बाइक से आए तीन नकाबपोश अपराधी, पैदल चलकर दिया घटना को अंजाम। धमकी भरा पर्चा:आनंद जैन को करो मैनेज।

भानुमित्र संवाददाता।

हजारीबाग जिले में बेखौफ अपराधियों के बुलंद हौसलों ने एक बार फिर कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. एक दिन पहले ही पुलिस मुठभेड़ में एक अपराधी के घायल हो जाने के बावजूद, बेखौफ राहुल दुबे गिरोह ने पुलिस को सीधी चुनौती दे डाली है. शनिवार की रात हजारीबाग जिले के गिद्दी थाना क्षेत्र स्थित एक क्रशर प्लांट में राहुल दुबे गैंग के गुर्गों ने अचानक धावा बोलकर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. इस गोलीबारी में वहां कार्यरत करण कुमार नाम के एक युवक के पैर में दो गोलियां लग गईं. इतना ही नहीं अपराधी अपने साथ बम भी लेकर आए थे। जिसे घटनास्थल से बरामद किया गया है। जानकारी के अनुसार, शनिवार की रात एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर राहुल दुबे गैंग के तीन गुर्गे क्रशर प्लांट पहुंचे थे. तीनों अपराधियों ने अपनी पहचान छिपाने के लिए हेलमेट पहन रखा था. पुलिस को चकमा देने की नीयत से बदमाशों ने अपनी बाइक को क्रशर प्लांट से लगभग 500 मीटर की दूरी पर ही खड़ा कर दिया और पैदल चलते हुए प्लांट के पास पहुंचे इसके बाद बिना कुछ कहे उन्होंने अचानक अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। अचानक हुई गोलीबारी से क्रशर प्लांट में काम कर रहे मजदूरों और कर्मचारियों में भगदड़ मच गई. गोली लगने से घायल करण कुमार वहीं गिर पड़ा. वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों अपराधी मौके से फरार हो गए. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय सीसीएल कर्मियों और प्रशासन के लोगों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गंभीर रूप से घायल करण कुमार को गिद्दी अस्पताल पहुंचाया अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी नाजुक स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उसे बड़े अस्पताल में रेफर कर दिया है। वारदात को अंजाम देकर भागते समय अपराधियों ने मौके पर एक पर्चा भी फेंका है. पर्चे के जरिए गिरोह ने व्यवसायी आनंद जैन का नाम लेते हुए उन्हें ‘मैनेज’ (रंगदारी देने) करने की हिदायत दी है. पर्चे में साफ तौर पर लिखा गया है कि अगर समय रहते बात नहीं मानी गई या मैनेज नहीं किया गया, तो इसके गंभीर परिणाम भुगतने होंगे. मुठभेड़ के अगले ही दिन हुई इस दुस्साहसिक वारदात से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है. गिद्दी थाना पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और मामले की गहन जांच-पड़ताल में जुट गई है।

एक दिन पहले हुआ था हाफ एनकाउंटर किया था हज़ारीबाग़ पुलिस।

जिला के केरेडारी चंद्रगुप्त कोल परियोजना क्षेत्र के बुकरु स्थत ट्रांसपोर्टिंग सड़क पर गुरुवार की देर रात पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई थी. इस मुठभेड़ में पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक अपराधी के पैर में गोली लगी. वहीं एक अपराधी को गिरफ्तार किया गया था. इस एनकाउंटर में घायल अपराधी को इलाज के लिए शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया है. जहां उसकी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में इलाज चल रहा है।

0 Response to "बड़कागांव एनकाउंटर के अगले ही दिन पुलिस को चुनौती राहुल दुबे गिरोह ने क्रशर प्लांट पर की ताबड़तोड़ फायरिंग, युवक को लगीं दो गोलियां, बम बरामद।"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4