अंबेडकर चौक के गड्ढे में पलटी टोटो, समाजसेवी जितेंद्र शर्मा ने मुआवजे की मांग की
गुरुवार, 30 जुलाई 2026
Comment
सिंदरी: गुरुवार सुबह बारिश के कारण अंबेडकर चौक पर सड़क में बने गड्ढे के कारण एक टोटो अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में चालक बाल-बाल बचा, लेकिन टोटो को काफी नुकसान पहुंचा है।
घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पलटी हुई टोटो को सीधा करने में मदद की। सड़क पर पानी भरा होने के कारण गड्ढा दिखाई नहीं दे रहा था, जिसकी वजह से यह हादसा हुआ।
समाजसेवी जितेंद्र शर्मा ने मौके पर पहुंचकर प्रशासन से अपील की कि इस तरह की घटनाओं में चालक को उचित मुआवजा मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि सड़क पर जगह-जगह गड्ढे और जलजमाव आम लोगों के लिए परेशानी का सबब बन रहे हैं। प्रशासन को तुरंत सड़क की मरम्मत करानी चाहिए ताकि भविष्य में कोई बड़ी दुर्घटना न हो।
स्थानीय लोगों ने भी गड्ढों को भरने और जल निकासी की व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है।
0 Response to "अंबेडकर चौक के गड्ढे में पलटी टोटो, समाजसेवी जितेंद्र शर्मा ने मुआवजे की मांग की"
एक टिप्पणी भेजें