सिंदरी की बत्तर सड़क देखकर सिंदरी के एक अधिकारी ने लिखा लेख, बताया जल निकासी का महत्व। "सिर्फ सड़क बनाना काफी नहीं" - सिंदरी की सड़कों पर लेख लिखकर अधिकारी ने उठाए सवाल
गुरुवार, 30 जुलाई 2026
Comment
सिंदरी: सिंदरी की बत्तर सड़कों और जलजमाव की समस्या को देखकर सिंदरी के एक अधिकारी का दर्द लेख के रूप में सामने आया है। FD-15 निवासी एक अधिकारी शांतनु शर्मा ने "सड़क निर्माण में उचित ढाल एवं जल निकासी का महत्व" विषय पर लेख लिखकर प्रशासन का ध्यान खींचा है।
अपने लेख में श्री शर्मा ने कहा कि किसी भी सड़क की मजबूती केवल अच्छी गुणवत्ता की सामग्री से नहीं, बल्कि उसके उचित डिज़ाइन और प्रभावी जल निकासी व्यवस्था से तय होती है।
उन्होंने लिखा कि सड़क निर्माण के दौरान एक या दोनों ओर उचित ढाल (Slope/Camber) देना जरूरी है, ताकि बारिश का पानी सड़क पर जमा न होकर नालियों की ओर बह जाए।
अगर पानी जमा रहता है तो वह सड़क की परतों में जाकर उसे कमजोर कर देता है। इससे गड्ढे, दरारें और टूट-फूट जल्दी शुरू हो जाती है। इससे सड़क की आयु कम होती है और रखरखाव पर अतिरिक्त खर्च आता है।
श्री शर्मा ने कहा कि केवल सड़क बनाना पर्याप्त नहीं है। सड़क के साथ उचित ढाल और प्रभावी जल निकासी व्यवस्था सुनिश्चित करना भी उतना ही आवश्यक है। यही सड़क की गुणवत्ता और टिकाऊपन की कुंजी है।
लेखक: शांतनु शर्मा, FD-15 सिंदरी
_रिपोर्ट: रवि फिलिप्स, भानुमित्र_
0 Response to "सिंदरी की बत्तर सड़क देखकर सिंदरी के एक अधिकारी ने लिखा लेख, बताया जल निकासी का महत्व। "सिर्फ सड़क बनाना काफी नहीं" - सिंदरी की सड़कों पर लेख लिखकर अधिकारी ने उठाए सवाल"
एक टिप्पणी भेजें