सिंदरी FCIL कॉलोनी में पानी की किल्लत, भाकपा माले युवा नेता जितेंद्र शर्मा ने HURL और FCIL से मांगा जवाब। वाल्व और पाइपलाइन दुरुस्त हों, तभी मिलेगा शहर को पूरा प्रेशर मै पानी
शुक्रवार, 17 जुलाई 2026
Comment
सिंदरी: सिंदरी शहर की FCIL कॉलोनी में पिछले कई दिनों से पानी सप्लाई की गंभीर समस्या बनी हुई है। घरों में पानी का प्रेशर इतना कम है कि लोगों को टंकी भरने के लिए घंटों इंतजार करना पड़ रहा है।
इस समस्या को लेकर भाकपा माले के युवा नेता जितेंद्र शर्मा ने HURL और FCIL प्रबंधन दोनों से हस्तक्षेप की मांग की है। उन्होंने प्रेस के माध्यम से कहा कि पानी की इस किल्लत को तत्काल दूर किया जाए।
"वाल्व पर ध्यान दे HURL"
जितेंद्र शर्मा ने कहा, "HURL को अपने पेयजल मीनार के पानी सप्लाई वाले वाल्व पर विशेष ध्यान देना चाहिए। अगर वाल्व सही से नहीं खुलेंगे तो शहर का पानी का प्रेशर कम ही रहेगा।"
उन्होंने कहा कि कई जगहों पर वाल्व पुराने हो चुके हैं। "अगर ये खराब हो गए हैं तो इनका तुरंत रखरखाव और मरम्मत होनी चाहिए। सिंदरी की जनता टैक्स देती है, उसे बूंद-बूंद के लिए तरसाया नहीं जा सकता।"
"ठेकेदार की निगरानी करे FCI प्रबंधन"
FCI प्रबंधन पर भी उन्होंने जिम्मेदारी तय करने की बात कही।
"FCIL प्रबंधन को चाहिए कि वो अपने ठेकेदारों की निगरानी करे। शहर की पाइपलाइन में कहीं जाम हो तो उसे साफ कराया जाए। कहीं पाइप लीक या खराब हो तो उसकी मरम्मत की जिम्मेदारी तय की जाए।"
जितेंद्र शर्मा ने कहा कि गर्मी और बरसात के मौसम में पानी ही जीवन है। अगर समय पर समस्या का समाधान नहीं हुआ तो कॉलोनीवासी सड़क पर उतरने को मजबूर होंगे।
स्थानीय लोगों का कहना है कि पानी बहुत धीमी गति से आता है। कई घरों में तो मोटर लगाने के बाद भी पानी नहीं चढ़ पा रहा।
0 Response to "सिंदरी FCIL कॉलोनी में पानी की किल्लत, भाकपा माले युवा नेता जितेंद्र शर्मा ने HURL और FCIL से मांगा जवाब। वाल्व और पाइपलाइन दुरुस्त हों, तभी मिलेगा शहर को पूरा प्रेशर मै पानी"
एक टिप्पणी भेजें