-->
एसआईआर के तहत 220 अनमैपिंग मतदाताओं की सुनवाई, दस्तावेज सत्यापन के बाद मामलों का निष्पादन

एसआईआर के तहत 220 अनमैपिंग मतदाताओं की सुनवाई, दस्तावेज सत्यापन के बाद मामलों का निष्पादन

पाकुड़ : सदर प्रखंड अंतर्गत पृथ्वीनगर पंचायत में रविवार को विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर) के तहत अनमैपिंग मतदाताओं की सुनवाई, दस्तावेजों की जांच एवं सत्यापन का महत्वपूर्ण कार्य संपन्न किया गया। अभियान के दौरान बूथ स्तर पर मतदाताओं से संबंधित मामलों की सुनवाई कर आवश्यक दस्तावेजों के आधार पर उनका नियमानुसार निष्पादन किया गया।
आंचल सह प्रखंड प्रभारी अरविंद कुमार वेदिया के नेतृत्व में ग्राम जैइकीस्टोपुर के चार मतदान केंद्रों पर कुल 130 अनमैपिंग मतदाताओं के मामलों को छांटकर आवश्यक दस्तावेजों के आधार पर निष्पादित किया गया। इस दौरान संबंधित मतदाताओं से आवश्यक दस्तावेज प्राप्त कर उनकी जांच एवं सत्यापन की प्रक्रिया पूरी की गई।
वहीं अंजना विद्यालय में भी चार मतदान केंद्रों से संबंधित अनमैपिंग मतदाताओं की सुनवाई एवं दस्तावेज सत्यापन का कार्य किया गया। जैइकीस्टोपुर और अंजना विद्यालय, दोनों स्थानों को मिलाकर कुल आठ मतदान केंद्रों के लगभग 220 अनमैपिंग मतदाताओं की सुनवाई एवं निष्पादन की प्रक्रिया पूरी की गई।
पूरी प्रक्रिया के दौरान मतदाताओं की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया। उनके द्वारा प्रस्तुत आवश्यक दस्तावेजों की जांच एवं सत्यापन के बाद संबंधित मामलों का नियमानुसार निष्पादन किया गया। अधिकारियों एवं संबंधित कर्मियों ने मतदाताओं को प्रक्रिया से संबंधित आवश्यक जानकारी भी दी।
कार्यक्रम का सफल संचालन एवं समापन जिला कांग्रेस महासचिव सेलिम हुसैन की देखरेख में किया गया। अभियान के दौरान बूथ स्तर पर मतदाता सूची से संबंधित मामलों के निष्पादन पर विशेष जोर दिया गया।
एसआईआर अभियान के माध्यम से मतदाता सूची को अधिक शुद्ध, पारदर्शी एवं त्रुटिरहित बनाने की दिशा में बूथ स्तर पर लगातार कार्य किया जा रहा है। अनमैपिंग मतदाताओं की सुनवाई और दस्तावेजों के सत्यापन की प्रक्रिया इसी अभियान का महत्वपूर्ण हिस्सा है, जिसके माध्यम से पात्र मतदाताओं से संबंधित मामलों का नियमानुसार निष्पादन सुनिश्चित किया जा रहा है।

0 Response to "एसआईआर के तहत 220 अनमैपिंग मतदाताओं की सुनवाई, दस्तावेज सत्यापन के बाद मामलों का निष्पादन"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4