-->
एसआईआर जनसुनवाई का निरीक्षण करने पहुंचे झामुमो पदाधिकारी, 7 सितंबर के धरना में शामिल होने का किया आह्वान

एसआईआर जनसुनवाई का निरीक्षण करने पहुंचे झामुमो पदाधिकारी, 7 सितंबर के धरना में शामिल होने का किया आह्वान

अमड़ापाड़ा : अमड़ापाड़ा प्रखंड की डूमरचीर पंचायत एवं पाडेरकोला पंचायत में आयोजित एसआईआर के तहत अनमैप्ड मतदाताओं की जनसुनवाई का मंगलवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रखंड एवं जिला स्तरीय पदाधिकारियों ने निरीक्षण किया। पार्टी पदाधिकारी दोनों पंचायतों के पंचायत भवन पहुंचे और जनसुनवाई की प्रक्रिया का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान झामुमो प्रखंड अध्यक्ष श्यामलाल हांसदा, प्रखंड सचिव जहीरुद्दीन मियां, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला सचिव दिलीप मरांडी, प्रखंड उपाध्यक्ष धानो मरांडी, प्रखंड उपाध्यक्ष कालिदास मुर्मू, प्रखंड उपाध्यक्ष थॉमस मुर्मू, प्रखंड सह सचिव संतोष भगत, प्रखंड कोषाध्यक्ष सह जिला सदस्य संजीत भगत, जिला कार्यकारिणी सदस्य मंटू भगत, जिला सदस्य कोर्नेलियुस हेम्ब्रम एवं जिला मीडिया प्रभारी आफताब आलम मौजूद रहे। डूमरचीर पंचायत के पंचायत अध्यक्ष सुनील मरांडी एवं सचिव अजित कुमार भी इस दौरान उपस्थित थे।

इस दौरान झामुमो पदाधिकारियों ने ग्रामीणों से बातचीत कर उनकी समस्याओं एवं जनसुनवाई से संबंधित विषयों की जानकारी ली। पार्टी पदाधिकारियों ने ग्रामीणों को खनिज संशोधन अधिनियम 2026 के प्रावधानों और इसके संभावित प्रभावों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस विषय को लेकर आम लोगों को जागरूक होना जरूरी है।

पार्टी पदाधिकारियों ने ग्रामीणों को आगामी 7 सितंबर को अमड़ापाड़ा प्रखंड मुख्यालय में आयोजित होने वाले धरना कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। उन्होंने अधिक से अधिक संख्या में लोगों से धरना कार्यक्रम में पहुंचकर अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की।

झामुमो पदाधिकारियों ने कहा कि पार्टी स्तर पर ग्रामीणों को विभिन्न मुद्दों की जानकारी देने और उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करने का अभियान जारी रहेगा। इस दौरान पंचायत स्तर के कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों से भी विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई।

0 Response to "एसआईआर जनसुनवाई का निरीक्षण करने पहुंचे झामुमो पदाधिकारी, 7 सितंबर के धरना में शामिल होने का किया आह्वान"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4