-->
विधायक हेमलाल मुर्मू के सौजन्य से अमड़ापाड़ा में दो दर्जन से अधिक टमाक बांटे गए

विधायक हेमलाल मुर्मू के सौजन्य से अमड़ापाड़ा में दो दर्जन से अधिक टमाक बांटे गए

अमड़ापाड़ा : लिट्टीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र के विधायक हेमलाल मुर्मू के सौजन्य से अमड़ापाड़ा प्रखंड क्षेत्र में दो दर्जन से अधिक ग्रामीणों के बीच टमाक का वितरण किया गया। झामुमो प्रखंड अध्यक्ष श्यामलाल हांसदा एवं प्रखंड सचिव जहीरुद्दीन मियां ने प्रखंड अंतर्गत आने वाली दसों पंचायतों के पंचायत अध्यक्ष एवं सचिवों की मौजूदगी में ग्रामीणों को टमाक सौंपे।
टमाक मिलने के बाद ग्रामीणों ने विधायक हेमलाल मुर्मू के प्रति आभार जताया। ग्रामीणों ने कहा कि टमाक आदिवासी समाज की परंपरा और संस्कृति से जुड़ा महत्वपूर्ण वाद्य यंत्र है। इसे उपलब्ध कराने की पहल आदिवासी परंपरा एवं सांस्कृतिक विरासत को बनाए रखने की दिशा में अहम है। ग्रामीणों ने कहा कि इस तरह की पहल से आने वाली पीढ़ियों को भी अपनी पारंपरिक संस्कृति और विरासत से जोड़ने में मदद मिलेगी।
कार्यक्रम के दौरान झामुमो के अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला सचिव दिलीप मरांडी, प्रखंड उपाध्यक्ष धानो मरांडी, प्रखंड उपाध्यक्ष थॉमस मुर्मू, प्रखंड संगठन सचिव रंजीत पंडित, प्रखंड सह सचिव संतोष भगत, प्रखंड कोषाध्यक्ष सह जिला सदस्य संजीत भगत, जिला कार्यकारिणी सदस्य नारायण भगत, जिला कार्यकारिणी सदस्य मंटू भगत, जिला सदस्य कोर्नेलियुस हेम्ब्रम, जिला मीडिया प्रभारी आफताब आलम, वरिष्ठ कार्यकर्ता संजय रजक, युवा मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष मरकुश किस्कू, अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष नाजिर अंसारी, सुकुमार पंडित सहित सभी पंचायतों के अध्यक्ष एवं सचिव मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान पार्टी पदाधिकारियों ने कहा कि आदिवासी समाज की पारंपरिक संस्कृति, कला और विरासत को संरक्षित रखने के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी है। टमाक वितरण को इसी दिशा में एक पहल के रूप में देखा जा रहा है।

0 Response to "विधायक हेमलाल मुर्मू के सौजन्य से अमड़ापाड़ा में दो दर्जन से अधिक टमाक बांटे गए"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4