-->
रक्षा सूत्र बांधकर सत्य सनातन संस्था ने लिया सनातन धर्म और समाज की रक्षा का संकल्प

रक्षा सूत्र बांधकर सत्य सनातन संस्था ने लिया सनातन धर्म और समाज की रक्षा का संकल्प

पाकुड़ : पवित्र रक्षाबंधन के अवसर पर सत्य सनातन संस्था की ओर से शुक्रवार को पवित्र मुहूर्त में श्री कोटेश्वर नाथ मंदिर में रक्षाबंधन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संस्था के कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर आपसी प्रेम, भाईचारे और एक-दूसरे की रक्षा करने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर सत्य सनातन संस्था के संयुक्त सचिव अजय भगत  ने कहा कि संस्था की ओर से पिछले छह वर्षों से इसी प्रकार रक्षाबंधन का कार्यक्रम आयोजित किया जाता रहा है। रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के प्रेम और रिश्ते का पर्व नहीं है, बल्कि यह एक-दूसरे को रक्षा सूत्र बांधकर परस्पर रक्षा करने के संकल्प का भी दिन है।

उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन के अवसर पर संस्था के कार्यकर्ताओं ने गौ, गंगा, गीता और गायत्री के साथ-साथ सनातन धर्म की रक्षा एवं सेवा के लिए शपथ ली और इस संकल्प पर सदैव अडिग रहने का प्रण किया। इसी उद्देश्य से श्री कोटेश्वर नाथ मंदिर में रक्षाबंधन कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को रक्षा सूत्र बांधकर सनातन संस्कृति, समाज और धार्मिक परंपराओं की रक्षा एवं सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

इस अवसर पर सत्य सनातन संस्था के संयुक्त सचिव अजय भगत, मिंटू गिरी, अधिवक्ता संजीत मुखर्जी, सुनील साहा, टुनटुन पंडित, देवनाथ घोष सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

0 Response to "रक्षा सूत्र बांधकर सत्य सनातन संस्था ने लिया सनातन धर्म और समाज की रक्षा का संकल्प"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4