जर्जर सड़कों की समस्या को लेकर राहुल मिश्रा ने बाबूलाल मरांडी से की मुलाकात, शीघ्र पहल का मिला आश्वासन
शनिवार, 29 अगस्त 2026
Comment
महेशपुर : भाजपा महेशपुर मंडल अध्यक्ष राहुल मिश्रा ने झारखंड विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी से मुलाकात कर महेशपुर प्रखंड की विभिन्न जनसमस्याओं से अवगत कराया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र में जर्जर सड़कों की समस्या को प्रमुखता से उठाते हुए इनके निर्माण एवं मरम्मत के लिए शीघ्र पहल करने का आग्रह किया।
मुलाकात के दौरान राहुल मिश्रा ने कुलबुना से लक्खीपुर तथा कालिदासपुर से अमलादही तक सड़क की जर्जर स्थिति का मामला बाबूलाल मरांडी के समक्ष रखा। इसके अलावा महेशपुर बाजार की विभिन्न सड़कों की खराब स्थिति से भी उन्हें अवगत कराया। उन्होंने बताया कि इन सड़कों की स्थिति खराब होने के कारण ग्रामीणों, व्यापारियों, विद्यार्थियों और आम लोगों को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
राहुल मिश्रा ने कहा कि सड़कें किसी भी क्षेत्र के विकास की महत्वपूर्ण कड़ी होती हैं। बेहतर सड़क व्यवस्था से न केवल आवागमन सुगम होता है, बल्कि ग्रामीण क्षेत्र के लोगों, व्यापारियों और विद्यार्थियों को भी इसका सीधा लाभ मिलता है। उन्होंने जनहित को ध्यान में रखते हुए संबंधित सड़कों के निर्माण एवं मरम्मत की दिशा में शीघ्र कार्रवाई किए जाने की आवश्यकता जताई।
महेशपुर मंडल अध्यक्ष द्वारा क्षेत्र की जनसमस्याओं से अवगत कराए जाने के बाद नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र ही संबंधित विभागों से पत्राचार कर आवश्यक पहल करने की बात कही। इस आश्वासन के बाद क्षेत्र की जर्जर सड़कों की समस्या के समाधान को लेकर स्थानीय लोगों में उम्मीद जगी है।
0 Response to "जर्जर सड़कों की समस्या को लेकर राहुल मिश्रा ने बाबूलाल मरांडी से की मुलाकात, शीघ्र पहल का मिला आश्वासन"
एक टिप्पणी भेजें