-->
बच्चे को डराकर साइकिल छीनने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, साइकिल बरामद

बच्चे को डराकर साइकिल छीनने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, साइकिल बरामद

पाकुड़ : नगर थाना क्षेत्र में बच्चे को डराकर उसकी साइकिल छीनकर भागने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से छीनी गई साइकिल भी बरामद कर ली है। गिरफ्तार दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया की जा रही है।

पाकुड़ नगर थाना कांड संख्या 202/26, दिनांक 29 अगस्त 2026 के मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 126(2), 351(2), 115(2), 304(2) एवं 3(5) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले में अप्राथमिक अभियुक्त रोहित कुमार राम, पिता दिलीप कुमार राम, ग्राम मालगोदाम रोड, थाना नगर, जिला पाकुड़ तथा सोनू कुमार रविदास, पिता सुनील कुमार रविदास, ग्राम मिर्जाचौकी गांधीनगर, थाना मिर्जाचौकी, जिला साहिबगंज को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

नगर थाना प्रभारी अनिल गुप्ता ने बताया कि दोनों आरोपियों पर बच्चे को डराकर उसकी साइकिल छीनने और मौके से भाग जाने का आरोप है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस बल ने कार्रवाई करते हुए छीनी गई साइकिल बरामद की। इसके बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

थाना प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

0 Response to "बच्चे को डराकर साइकिल छीनने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, साइकिल बरामद"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4