-->
साइकिल रैली निकालकर बच्चों ने दिया स्वस्थ जीवन और खेल संस्कृति का संदेश

साइकिल रैली निकालकर बच्चों ने दिया स्वस्थ जीवन और खेल संस्कृति का संदेश

लिट्टीपाड़ा : राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर “खेलेगा भारत, जीतेगा भारत” विषय पर आयोजित तीन दिवसीय कार्यक्रम के तहत रविवार को लिट्टीपाड़ा प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय रोडगो के छात्र-छात्राओं ने साइकिल रैली निकालकर खेल, स्वास्थ्य और नियमित शारीरिक गतिविधि का संदेश दिया। झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद के निर्देशानुसार “रविवार साइकिल के साथ” विषय तथा ब्रिक्स की अध्यक्षता के तहत आयोजित इस रैली में विद्यालय के बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया।

साइकिल रैली का मुख्य उद्देश्य बच्चों को बेहतर स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना, खेलकूद में उनकी भागीदारी बढ़ाना और उत्कृष्ट खेल संस्कृति को प्रोत्साहित करना रहा। रैली के दौरान छात्र-छात्राओं ने हाथों में जागरूकता संदेश लिखी तख्तियां लेकर पूरे क्षेत्र का भ्रमण किया। बच्चों ने लोगों को नियमित खेलकूद एवं शारीरिक गतिविधियों को दिनचर्या में शामिल करने का संदेश दिया।

रैली के बाद विद्यालय परिसर में विभिन्न प्रकार की खेल प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। छात्र-छात्राओं ने अलग-अलग खेल गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया, जिससे विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ा।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की प्रभारी प्रधानाध्यापिका शान्तिना मुर्मू, शिक्षक विक्रम कुमार मंडल एवं लिलमुनि किस्कू उपस्थित रहे। शिक्षकों ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए खेलकूद को जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया।

0 Response to "साइकिल रैली निकालकर बच्चों ने दिया स्वस्थ जीवन और खेल संस्कृति का संदेश"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4