-->
मूक-बधिर युवती से दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार, जेल भेजा

मूक-बधिर युवती से दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार, जेल भेजा

महेशपुर : महेशपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में 24 वर्षीय मूक-बधिर युवती के साथ दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने कैराछत्तर गांव निवासी रोहित राय को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शनिवार को आरोपी का स्वास्थ्य परीक्षण कराने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में मंडल कारा, पाकुड़ भेज दिया।
मामले को लेकर पीड़िता की मामी ने महेशपुर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। आवेदन के आधार पर महेशपुर थाना कांड संख्या 148/26 दर्ज करते हुए नामजद आरोपी रोहित राय के खिलाफ सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी की गई है।
शिकायत के अनुसार, 27 अगस्त की सुबह करीब सात बजे युवती गांव के समीप पुराने बंद पड़े अस्पताल की ओर बकरी चराने गई थी। आरोप है कि इसी दौरान रोहित राय ने उसके साथ दुष्कर्म किया। करीब आठ बजे युवती घर लौटी और इशारों के माध्यम से परिजनों को अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी।
इसके बाद परिजन आरोपी के घर पहुंचे और उसके परिजनों को घटना की जानकारी दी। हालांकि, उस समय रोहित राय घर पर मौजूद नहीं था और वहां से फरार हो गया था। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मामले में पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है

0 Response to "मूक-बधिर युवती से दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार, जेल भेजा"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4