-->
घरेलू विवाद में ससुर की मौत, दामाद गिरफ्तार

घरेलू विवाद में ससुर की मौत, दामाद गिरफ्तार

लिट्टीपाड़ा : थाना क्षेत्र के भातोकुंडी गांव में शनिवार देर रात घरेलू विवाद के दौरान दामाद और ससुर के बीच हुई मारपीट में ससुर की मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान भातोकुंडी गांव निवासी 55 वर्षीय बैदा पहाड़िया के रूप में हुई है। वहीं, पुलिस ने आरोपी दामाद काबरा पहाड़िया को गिरफ्तार कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार देर रात किसी पारिवारिक बात को लेकर काबरा पहाड़िया और उसके ससुर बैदा पहाड़िया के बीच तीखी बहस शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों के बीच हाथापाई होने लगी। आरोप है कि इसी दौरान काबरा पहाड़िया ने बैदा पहाड़िया के साथ मारपीट की। मारपीट के दौरान जमीन पर गिरने से बैदा पहाड़िया गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी मौत हो गई।

घटना की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, पाकुड़ भेज दिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी दामाद काबरा पहाड़िया को गिरफ्तार कर लिया।

थाना प्रभारी विवेक कुमार ने बताया कि घरेलू विवाद को लेकर ससुर और दामाद के बीच झगड़ा हुआ था। हाथापाई के दौरान नीचे गिरने से बुजुर्ग ससुर की मौत हो गई। आरोपी दामाद को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

0 Response to "घरेलू विवाद में ससुर की मौत, दामाद गिरफ्तार"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4