-->
खालिद आलम ने रक्तदान कर बचाई अनीता मुर्मू की जान, जरूरतमंद मरीज के लिए बने मददगार

खालिद आलम ने रक्तदान कर बचाई अनीता मुर्मू की जान, जरूरतमंद मरीज के लिए बने मददगार

पाकुड़ : नगर के बड़ीआलीगंज निवासी खालिद आलम ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए रक्तदान कर महेशपुर प्रखंड के रोलग्राम निवासी अनीता मुर्मू की जान बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। करीब 36 वर्षीय अनीता मुर्मू की तबीयत पिछले कुछ दिनों से खराब चल रही थी। स्वास्थ्य स्थिति अधिक बिगड़ने के बाद परिजनों ने उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया।

अस्पताल में इलाज के दौरान चिकित्सकों ने जांच में अनीता मुर्मू के शरीर में रक्त की कमी पाई। मरीज की स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने तत्काल रक्त चढ़ाने की सलाह दी। इसके बाद परिजन आवश्यक रक्त की व्यवस्था के लिए इधर-उधर संपर्क करने लगे। इसी दौरान खालिद आलम से परिजनों का संपर्क हुआ और उन्होंने रक्तदान करने की इच्छा जताई।

खालिद आलम ने बताया कि उन्हें फोन के माध्यम से जानकारी मिली थी कि महेशपुर के रोलग्राम निवासी अनीता मुर्मू की तबीयत खराब है और उन्हें आपात स्थिति में रक्त की अत्यंत आवश्यकता है। सूचना मिलते ही उन्होंने बिना देर किए रक्त बैंक पहुंचकर रक्तदान किया। उन्होंने कहा कि किसी जरूरतमंद मरीज के लिए रक्तदान करने के बाद उन्हें काफी खुशी हुई।

खालिद आलम ने कहा कि रक्तदान किसी जरूरतमंद व्यक्ति के जीवन को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि जब भी किसी जरूरतमंद मरीज को रक्त की आवश्यकता हो, तो स्वस्थ और योग्य व्यक्ति को आगे बढ़कर रक्तदान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि समय पर किया गया रक्तदान किसी परिवार के लिए बड़ी राहत बन सकता है।

खालिद आलम के इस मानवीय पहल की परिजनों ने सराहना की और रक्त की आवश्यकता के समय आगे आकर मदद करने के लिए उनका आभार जताया। उनके इस कार्य ने एक बार फिर यह संदेश दिया कि समाज में आपसी सहयोग और मानवता की भावना के साथ जरूरतमंदों की मदद की जा सकती है।

0 Response to "खालिद आलम ने रक्तदान कर बचाई अनीता मुर्मू की जान, जरूरतमंद मरीज के लिए बने मददगार"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4