-->
  सिंदरी शहरपुरा NAC मार्केट के दुकानदारों ने नगर निगम कार्यालय पहुँच कर किया विरोध, भाड़ा बढ़ोतरी के आदेश को बताया तुगलकी फरमान

सिंदरी शहरपुरा NAC मार्केट के दुकानदारों ने नगर निगम कार्यालय पहुँच कर किया विरोध, भाड़ा बढ़ोतरी के आदेश को बताया तुगलकी फरमान






 सिंदरी:सिंदरी NAC मार्केट में सोमवार को  दुकानदारों का गुस्सा फूट पड़ा।
नगर निगम द्वारा भाड़ा बढ़ोतरी के हालिया आदेश से नाराज NAC मार्केट के दुकानदारों ने  31 अगस्त को बैठक की और फिर सिंदरी अंचल,  नगर निगम कार्यालय पहुँच कर जोरदार विरोध दर्ज कराया।

सिंदरी चैम्बर ऑफ कॉमर्स (पत्रांक SCC/26-27/411, दिनांक 31/08/26) ने अंचल पदाधिकारी को लिखित आवेदन देकर कहा है कि 25/08/2026 को जारी भाड़ा बढ़ोतरी का आदेश व्यापारी हित के खिलाफ है। इससे छोटे दुकानदार बुरी तरह आहत हुए हैं। दुकानदारों ने इसे तुगलकी फरमान बताते हुए पुरजोर विरोध किया है और आर-पार की लड़ाई की चेतावनी दी है।

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया -
1. विरोध स्वरूप NAC मार्केट की दुकानें बंद रखी जाएंगी।
2. बाजार के लिए प्रभावशाली नेता का चयन किया गया।
3. जिला स्तर के नेताओं को ज्ञापन सौंपा जाएगा।

विरोध में भारत प्रसाद, मनतेश कुमार, सत्येन्द्र प्रसाद, मुन्ना जी, रविन्द्र प्रसाद, मो. इरफान, अभिषेक कुमार, शशि शेखर सहित 18 दुकानदार शामिल रहे।

दुकानदारों ने प्रशासन से मांग की है कि भाड़ा बढ़ोतरी का आदेश वापस लिया जाए ताकि व्यापार सुचारू रूप से चल सके।


0 Response to " सिंदरी शहरपुरा NAC मार्केट के दुकानदारों ने नगर निगम कार्यालय पहुँच कर किया विरोध, भाड़ा बढ़ोतरी के आदेश को बताया तुगलकी फरमान"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4