धनबाद मंडल में ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान का शुभारंभ, DRM ने दिलाई स्वच्छता की शपथ
गुरुवार, 17 सितंबर 2026
Comment
रवि फिलिप्स (ब्यूरो चीफ धनबाद) भानुमित्र न्यूज़🖋️
धनबाद रेल मंडल में गुरुवार को ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान का विधिवत शुभारंभ किया गया। मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मंडल रेल प्रबंधक अखिलेश मिश्र ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई।
इस अवसर पर डीआरएम ने कहा कि स्वच्छता को दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाना चाहिए। उन्होंने सभी कर्मचारियों से अपने कार्यस्थल एवं आसपास के वातावरण को स्वच्छ एवं साफ-सुथरा रखने का आह्वान किया।
अभियान के प्रथम दिन स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से मंडल पर्यावरण एवं गृह व्यवस्था प्रबंधक (DEnHM) द्वारा केंद्रीय विद्यालय में विशेष जागरूकता सत्र आयोजित किया गया।
सत्र के दौरान छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम (SWM-2026) की जानकारी दी गई। बच्चों को गीले एवं सूखे कचरे के पृथक्करण, कचरे के उचित निस्तारण तथा पर्यावरण संरक्षण में इन नियमों की भूमिका को सरल भाषा में समझाया गया।
0 Response to "धनबाद मंडल में ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान का शुभारंभ, DRM ने दिलाई स्वच्छता की शपथ"
एक टिप्पणी भेजें