-->
प्रखंड सह अंचल कार्यालय में 151वीं जयंती पर पुष्पांजलि, देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा बनाए रखने का लिया प्रण

प्रखंड सह अंचल कार्यालय में 151वीं जयंती पर पुष्पांजलि, देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा बनाए रखने का लिया प्रण

महेशपुर ; प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में शनिवार को लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई गई। इस अवसर पर बीडीओ डॉ. सिद्धार्थ शंकर यादव, सीओ संजय कुमार सिन्हा सहित अन्य अधिकारियों और प्रखंड सह अंचल कार्यालय के कर्मियों ने सरदार पटेल के चित्र पर बारी-बारी से पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बीडीओ ने कहा कि आजादी के बाद देश को एक सूत्र में पिरोने और 560 से अधिक रियासतों का भारतीय संघ में विलय कराने का ऐतिहासिक कार्य सरदार वल्लभभाई पटेल ने किया था। उनके इस योगदान से आधुनिक भारत की एकता और अखंडता को मजबूती मिली।

उन्होंने बताया कि सरदार पटेल के राष्ट्र के प्रति योगदान और सम्मान में भारत सरकार ने वर्ष 2014 में प्रत्येक वर्ष 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की थी। इस दिवस का उद्देश्य देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा बनाए रखने के साथ नागरिकों के बीच भाईचारे, सहिष्णुता और एकजुटता का संदेश प्रसारित करना है।

इस अवसर पर उपस्थित सभी अधिकारियों और कर्मियों ने एक स्वर में संकल्प लिया कि वे राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा बनाए रखने के लिए स्वयं को समर्पित करेंगे। साथ ही देशवासियों के बीच एकता और भाईचारे का संदेश फैलाने के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे।

0 Response to "प्रखंड सह अंचल कार्यालय में 151वीं जयंती पर पुष्पांजलि, देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा बनाए रखने का लिया प्रण"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4