-->
कालाजार समेत चार गंभीर बीमारियों की पहचान के लिए 76 सहियाओं को दिया गया प्रशिक्षण

कालाजार समेत चार गंभीर बीमारियों की पहचान के लिए 76 सहियाओं को दिया गया प्रशिक्षण

महेशपुर : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महेशपुर के सभागार में शनिवार को वेक्टर जनित बीमारियों (भीबीडी) से प्रभावित तीन कलस्टर पोखरिया, चंडालमारा और देवीनगर की 76 सहियाओं को प्रशिक्षण दिया गया। सिविल सर्जन के निर्देशानुसार आयोजित इस प्रशिक्षण में डॉ. अपूर्वा हर्ष, बीएएम शैलेश कुमार और एमटीएस आलमगीर शेख उपस्थित थे।

प्रशिक्षण के दौरान सहियाओं को कालाजार, मलेरिया, फाइलेरिया और जापानी इंसेफ्लाइटिस के संभावित मरीजों की पहचान तथा इन बीमारियों के लक्षणों की जानकारी दी गई। बताया गया कि मलेरिया में पीएफ और पीवी, कालाजार में पीकेडीएल और वीएल तथा फाइलेरिया में हाथीपांव के लक्षण दिखाई दे सकते हैं। जापानी इंसेफ्लाइटिस के संभावित मरीजों में बुखार सहित अन्य लक्षणों पर ध्यान देने की जानकारी दी गई।

प्रशिक्षकों ने बताया कि किसी व्यक्ति में इन बीमारियों के लक्षण दिखाई देने पर सहिया उसकी पहचान कर उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महेशपुर लेकर आएं, ताकि समय पर जांच और उपचार सुनिश्चित किया जा सके।

प्रशिक्षण में यह भी जानकारी दी गई कि आगामी 3 नवंबर से पांचवें चरण का कालाजार एक्टिव केस खोज अभियान शुरू किया जाएगा। इसके लिए सूक्ष्म कार्ययोजना तैयार करने का निर्देश दिया गया। अभियान के दौरान अब तक प्रतिवेदित वीएल और पीकेडीएल रोगियों के साथ-साथ मलेरिया एवं फाइलेरिया से प्रभावित मरीजों का फॉलोअप भी किया जाएगा।

कार्यक्रम में तीनों कलस्टर की सहिया, बीटीटी और सहिया साथी उपस्थित थीं।

0 Response to "कालाजार समेत चार गंभीर बीमारियों की पहचान के लिए 76 सहियाओं को दिया गया प्रशिक्षण"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4