मरीजों के इलाज में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, सिविल सर्जन ने हिरणपुर सीएचसी का किया औचक निरीक्षण
शनिवार, 31 अक्टूबर 2026
Comment
हिरणपुर : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हिरणपुर में चिकित्सा व्यवस्था और मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की हकीकत जानने के लिए शनिवार को सिविल सर्जन डॉ. पीके संथालिया ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल के विभिन्न विभागों का जायजा लेते हुए उपचार व्यवस्था, स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता और साफ-सफाई की स्थिति का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के क्रम में सिविल सर्जन सामान्य बाह्य रोगी विभाग, दंत चिकित्सा कक्ष और प्रसव कक्ष पहुंचे। उन्होंने अस्पताल में आने वाले मरीजों को मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली और संबंधित चिकित्सा पदाधिकारियों तथा स्वास्थ्य कर्मियों से आवश्यक पूछताछ की। साथ ही अस्पताल परिसर में स्वच्छता की स्थिति का भी अवलोकन किया।
सिविल सर्जन ने स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देश दिया कि अस्पताल पहुंचने वाले प्रत्येक मरीज को समय पर बेहतर और गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि मरीजों के उपचार में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अस्पताल परिसर और सभी विभागों में नियमित साफ-सफाई बनाए रखने पर भी उन्होंने विशेष जोर दिया।
0 Response to "मरीजों के इलाज में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, सिविल सर्जन ने हिरणपुर सीएचसी का किया औचक निरीक्षण"
एक टिप्पणी भेजें