टोटो में घुसा सांढ़, काफी मशक्कत के बाद भी नहीं निकल पाया बाहर; मदद की आस में बेजुबान
शनिवार, 31 अक्टूबर 2026
Comment
पाकुड़ : बड़ी अलीगंज स्थित बस स्टैंड में शनिवार को एक अजीबोगरीब स्थिति सामने आई, जहां एक सांढ़ टोटो में घुस गया। काफी मशक्कत के बावजूद वह बाहर नहीं निकल पा रहा है। बेजुबान जानवर को इस परेशानी में देखकर मौके पर मौजूद लोग भी चिंतित हैं।
स्थानीय लोगों के अनुसार, सांढ़ टोटो के अंदर फंस गया है और उसे सुरक्षित बाहर निकालने में परेशानी हो रही है। ऐसे में लोगों ने स्थानीय प्रशासन और पशुपालन विभाग से तत्काल मौके पर पहुंचकर आवश्यक व्यवस्था करने की अपील की है।
0 Response to "टोटो में घुसा सांढ़, काफी मशक्कत के बाद भी नहीं निकल पाया बाहर; मदद की आस में बेजुबान"
एक टिप्पणी भेजें