स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम, 205 ग्रामीणों और बच्चों ने लिया भाग
शनिवार, 31 अक्टूबर 2026
Comment
पाकुड़िया : नव भारत जागृति केंद्र एवं एसबीआई फाउंडेशन, मुंबई के संयुक्त सहयोग से स्वच्छ भारत मिशन अभियान के तहत मध्य विद्यालय खजुरडंगाल में स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं ग्रामीणों को साफ-सफाई, व्यक्तिगत स्वच्छता और स्वस्थ जीवनशैली के महत्व की जानकारी दी गई। इसमें कुल 205 ग्रामीणों एवं स्कूली बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम के दौरान 10 झाड़ू, चार बड़े डस्टबिन, 10 छोटे डस्टबिन और 200 साबुन वितरित किए गए। वहीं किशोरियों को माहवारी स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए आवश्यक सामग्री भी उपलब्ध कराई गई।
गांव में साफ-सफाई के लिए 20 पैकेट ब्लीचिंग पाउडर और 15 लीटर फिनायल का उपयोग किया गया। इसके अलावा ग्रामीणों की सुविधा के लिए तीन सेप्टिक टैंक और एक चापाकल प्लेटफॉर्म का निर्माण कराया गया।
0 Response to "स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम, 205 ग्रामीणों और बच्चों ने लिया भाग"
एक टिप्पणी भेजें