-->
संघर्ष की साथी रूपी सोरेन को झामुमो कार्यकर्ताओं ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि, दो मिनट का मौन रखकर की आत्मा की शांति की प्रार्थना

संघर्ष की साथी रूपी सोरेन को झामुमो कार्यकर्ताओं ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि, दो मिनट का मौन रखकर की आत्मा की शांति की प्रार्थना

पाकुड़ : धनुषपूजा स्थित जिला झारखंड मुक्ति मोर्चा कार्यालय में स्वर्गीय रूपी सोरेन के निधन पर जिला झामुमो कार्यकर्ताओं ने नम आंखों से उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। जिला उपाध्यक्ष पीटर मरांडी के नेतृत्व में आयोजित श्रद्धांजलि सह शोकसभा में कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। इसके बाद स्वर्गीय रूपी सोरेन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके प्रति अपनी श्रद्धा और संवेदना व्यक्त की गई।

श्रद्धांजलि सभा में पार्टी के जिला उपाध्यक्ष पीटर मरांडी, केंद्रीय समिति सदस्य उमर फारूक, नगर अध्यक्ष मुकेश सिंह, पाकुड़ प्रखंड अध्यक्ष मुसलोद्दीन शेख सहित जिला समिति के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बारी-बारी से पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन समर्पित किए। सभा के दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं ने रूपी सोरेन के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए उनके जीवन, संघर्ष और झारखंड आंदोलन में उनके योगदान को याद किया।

इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष पीटर मरांडी ने कहा कि स्वर्गीय रूपी सोरेन के निधन से राज्यवासियों के साथ-साथ झामुमो के सभी कार्यकर्ता गहरे दुख से गुजर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हैं। रूपी सोरेन ने महाजनी प्रथा के खिलाफ आंदोलन के दौर से ही स्वर्गीय शिबू सोरेन के संघर्ष में उनका साथ दिया। उन्होंने झारखंड आंदोलन को करीब से देखा और हर परिस्थिति में शिबू सोरेन के साथ खड़ी रहीं।

पीटर मरांडी ने कहा कि झारखंड राज्य के निर्माण के लिए चले आंदोलन में रूपी सोरेन की भूमिका प्रेरणादायी रही। उनके योगदान, त्याग और संघर्ष की स्मृतियां झामुमो कार्यकर्ताओं के लिए सदैव प्रेरणा का स्रोत बनी रहेंगी। उन्होंने कहा कि रूपी सोरेन का योगदान और संघर्ष पार्टी के कार्यकर्ताओं को हमेशा याद रहेगा।

श्रद्धांजलि सभा में केंद्रीय समिति सदस्य उमर फारूक, नगर अध्यक्ष मुकेश सिंह, नगर सचिव नूर आलम, पाकुड़ प्रखंड अध्यक्ष मुसलोद्दीन शेख, अमड़ापाड़ा प्रखंड सचिव जहीरुद्दीन मियां, जिला मीडिया प्रभारी आफताब आलम, नगर कोषाध्यक्ष पिंटू गुप्ता, वरिष्ठ कार्यकर्ता सोनू आलम, लखन हेम्ब्रम, फुरकान शेख, फरीजुद्दीन, आली शेख, मोबारक हुसैन, सबूर अंसारी, काबिल शेख, आलमगीर आलम, लालचंद शेख, अबुल शेख, प्रदीप कुमार, गौर मंडल, हुसैन शेख और लखन सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

कार्यक्रम में जकारिया शेख सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने भी भाग लिया। सभी ने स्वर्गीय रूपी सोरेन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके योगदान को स्मरण किया।

0 Response to "संघर्ष की साथी रूपी सोरेन को झामुमो कार्यकर्ताओं ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि, दो मिनट का मौन रखकर की आत्मा की शांति की प्रार्थना"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4