बिहार-झारखंड सीमा पर अवैध शराब के विरुद्ध कार्रवाई, विदेशी शराब एवं बीयर के साथ बोलेरो जब्त, एक गिरफ्तार।
शनिवार, 10 अक्टूबर 2026
Comment
भानुमित्र संवाददाता।
हज़ारीबाग़ आगामी त्योहारों के मद्देनजर उपायुक्त श्री हेमन्त सती के निर्देशानुसार एवं निरीक्षक उत्पाद, हजारीबाग के पर्यवेक्षण में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण, परिवहन एवं बिक्री के विरुद्ध सघन छापेमारी एवं जांच अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में दिनांक 09 अक्टूबर 2026 को उत्पाद विभाग हजारीबाग एवं उत्पाद विभाग, गया (बिहार) की संयुक्त टीम द्वारा बिहार-झारखंड सीमा पर चौपारण अंचल अंतर्गत चौपारण थाना क्षेत्र के दनुआ ग्राम स्थित जीटी रोड पर वाहन जांच अभियान चलाया गया।
वाहन जांच के दौरान सफेद रंग की बोलेरो, जिसका निबंधन संख्या JH 05 EC 0485 है, से विभिन्न ब्रांडों की विदेशी शराब के कुल 259 पीस, जिसकी मात्रा 97.515 लीटर है, तथा 192 पीस केन बीयर, जिसकी कुल मात्रा 96 लीटर है, बरामद की गई। बरामद शराब एवं बीयर के साथ बोलेरो वाहन को जब्त कर लिया गया। इस कार्रवाई के दौरान अभियुक्त कमलेश कुमार सिंह को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत अभियोग दर्ज करते हुए उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। बरामद किए गए में विभिन्न ब्रांडों की विदेशी शराब – 97.515 लीटर।
केन बीयर – 96 लीटर।
0 Response to "बिहार-झारखंड सीमा पर अवैध शराब के विरुद्ध कार्रवाई, विदेशी शराब एवं बीयर के साथ बोलेरो जब्त, एक गिरफ्तार।"
एक टिप्पणी भेजें