सिंदरी में पूजा पंडालों के पास शराब पीते और अड्डेबाजी करते युवक पकड़े गए, थाना प्रभारी की कार्रवाई
सोमवार, 19 अक्टूबर 2026
Comment
सिंदरी:रविवार रात सिंदरी थाना प्रभारी राजेश कुमार ने थानांतर्गत गश्ती के दौरान बड़ी कार्रवाई की।
जानकारी के अनुसार सार्वजनिक स्थलों और दुर्गा पूजा पंडालों के बगल में शराब पीकर अड्डेबाजी कर रहे कुछ युवकों को पुलिस ने पकड़ा। त्योहारों के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर पुलिस लगातार निगरानी कर रही है।
थाना प्रभारी ने युवकों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि पूजा पंडालों और सार्वजनिक स्थलों के पास इस तरह की हरकत बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पकड़े गए युवकों से पूछताछ की जा रही है।
0 Response to "सिंदरी में पूजा पंडालों के पास शराब पीते और अड्डेबाजी करते युवक पकड़े गए, थाना प्रभारी की कार्रवाई"
एक टिप्पणी भेजें