गैर-जमानती वारंट के निष्पादन के लिए आमड़ापाड़ा पुलिस की कार्रवाई, लंबे समय से फरार साहेबराम तुरी गिरफ्तार
शुक्रवार, 30 अक्टूबर 2026
Comment
अमड़ापाड़ा : लंबे समय से लंबित गैर-जमानती वारंटों के निष्पादन को लेकर आमड़ापाड़ा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए रांगाटोला निवासी साहेबराम तुरी (30 वर्ष), पिता आनंद तुरी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।
मिली जानकारी के अनुसार, साहेबराम तुरी के विरुद्ध पिछले कई महीनों से दो गैर-जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) लंबित थे। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई करते हुए उसे हिरासत में लिया। गिरफ्तारी के साथ ही उसके खिलाफ जारी दोनों गैर-जमानती वारंटों का निष्पादन भी कर दिया गया।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार वारंटी साहेबराम तुरी, उम्र लगभग 30 वर्ष, पिता अनन्त तुरी, निवासी रांगाटोला, थाना आमड़ापाड़ा, जिला पाकुड़ का रहने वाला है। उसके विरुद्ध लंबित दोनों वारंटों के निष्पादन के बाद कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए उसे न्यायिक अभिरक्षा में अग्रसारित कर दिया गया।
इस कार्रवाई के साथ अमड़ापाड़ा पुलिस ने लंबे समय से लंबित दो गैर-जमानती वारंटों का निष्पादन किया।
0 Response to " गैर-जमानती वारंट के निष्पादन के लिए आमड़ापाड़ा पुलिस की कार्रवाई, लंबे समय से फरार साहेबराम तुरी गिरफ्तार"
एक टिप्पणी भेजें