-->
मोहनपुर मोड़ पर भोर में दर्दनाक सड़क हादसा, अज्ञात व्यक्ति की मौत; संदेह में हाइवा पुलिस के कब्जे में

मोहनपुर मोड़ पर भोर में दर्दनाक सड़क हादसा, अज्ञात व्यक्ति की मौत; संदेह में हाइवा पुलिस के कब्जे में

हिरणपुर : थाना क्षेत्र के मोहनपुर मोड़ के समीप शुक्रवार की भोर हुई सड़क दुर्घटना में करीब 60 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे के बाद मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर सोनाजोड़ी सदर अस्पताल पहुंचाया।

दुर्घटना में शामिल वाहन का पता लगाने के लिए पुलिस छानबीन कर रही है। इसी क्रम में संदेह के आधार पर एक मालवाहक हाइवा को अभिरक्षा में रखा गया है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि हादसा इसी हाइवा से हुआ है या दुर्घटना में कोई अन्य वाहन शामिल था।

 *मृतक की पहचान में जुटी पुलिस* 

इस संबंध में थाना प्रभारी रंजन कुमार सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान अब तक नहीं हो पाई है। उसकी शिनाख्त सुनिश्चित करने के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही है। उन्होंने बताया कि संदेह के आधार पर एक मालवाहक हाइवा को अभिरक्षा में रखकर दुर्घटना में शामिल वाहन की पहचान को लेकर जांच की जा रही है।

फिलहाल मृतक की पहचान करना पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ है। वहीं, दुर्घटना के वास्तविक कारणों और इसमें शामिल वाहन का पता लगाने के लिए जांच जारी है।

0 Response to "मोहनपुर मोड़ पर भोर में दर्दनाक सड़क हादसा, अज्ञात व्यक्ति की मौत; संदेह में हाइवा पुलिस के कब्जे में"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4