-->
चुनपाड़ा स्कूल की बदहाल सड़क पर प्रशासन की पहल, स्थल निरीक्षण के बाद प्राक्कलन की तैयारी

चुनपाड़ा स्कूल की बदहाल सड़क पर प्रशासन की पहल, स्थल निरीक्षण के बाद प्राक्कलन की तैयारी

पाकुड़िया : उत्क्रमित मध्य विद्यालय चुनपाड़ा तक जाने वाली बदहाल कच्ची सड़क की समस्या को लेकर 28 सितंबर 2026 को हिन्दुस्तान में प्रकाशित खबर पर उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने संज्ञान लिया है। उपायुक्त के निर्देश के बाद गुरुवार को जिला स्तर से आरईओ दुर्गा सोरेन एवं जेई ओम प्रकाश कुमार अपनी टीम के साथ तेतुलिया पंचायत स्थित विद्यालय पहुंचे।

टीम ने विद्यालय तक पहुंचने वाली दोनों ओर की सड़कों का स्थल निरीक्षण किया। इस दौरान सड़क की वर्तमान स्थिति, जगह-जगह बने गड्ढे, बड़े-बड़े पत्थर, कीचड़ तथा आवागमन में हो रही परेशानियों का जायजा लिया गया। टीम द्वारा सड़क की लंबाई-चौड़ाई समेत आवश्यक मापी भी की गई।

निरीक्षण के दौरान विद्यालय तक पहुंचने वाले मार्ग की वास्तविक स्थिति का आकलन कर आगे की कार्रवाई के लिए आवश्यक जानकारी जुटाई गई। अधिकारियों ने बताया कि स्थल निरीक्षण एवं मापी की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। इसके बाद प्राक्कलन तैयार करने तथा विभागीय प्रक्रिया के तहत सड़क निर्माण एवं मरम्मत की दिशा में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

सड़क बनने से तेतुलिया, ढुमरसोल, तलवा सहित आसपास के गांवों से विद्यालय आने वाले छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं ग्रामीणों को आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी। ग्रामीणों ने उपायुक्त एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार जताते हुए सड़क निर्माण की प्रक्रिया जल्द पूरी कराने की मांग की है।

0 Response to "चुनपाड़ा स्कूल की बदहाल सड़क पर प्रशासन की पहल, स्थल निरीक्षण के बाद प्राक्कलन की तैयारी"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4