HURL सिंदरी की बड़ी पहल। हुनरमंद हुए 18 युवा, 15 को मिला नियुक्ति पत्र, BUH गौतम माजी ने किया उत्साहवर्धन।
शुक्रवार, 30 अक्टूबर 2026
Comment
सिंदरी, 30 अक्टूबर: युवाओं को हुनरमंद बनाकर रोजगार से जोड़ने की दिशा में HURL सिंदरी ने एक बार फिर मिसाल पेश की है। HURL सिंदरी के सौजन्य से और CIPET, रांची द्वारा संचालित 4 माह के निःशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम का दिनांक 30 अक्टूबर को समापन सह नियुक्ति पत्र वितरण समारोह आयोजित किया गया।
जुलाई 2026 से 30 अक्टूबर 2026 तक चले इस प्रशिक्षण में मशीन ऑपरेटर - प्लास्टिक प्रोसेसिंग (MO-PP) ट्रेड के तहत कुल 18 प्रशिक्षुओं ने सफलतापूर्वक प्रशिक्षण पूरा किया। सभी 18 युवाओं को कोर्स पूर्णता का प्रमाण पत्र दिया गया, जबकि 15 युवाओं को मौके पर ही विभिन्न कंपनियों में नौकरी का ऑफर लेटर दिया गया।
समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में HURL सिंदरी के BUH गौतम माजी उपस्थित रहे। इस दौरान उन्होंने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि निरंतर सीखना, अनुशासन और समर्पण ही सफलता की कुंजी है। उन्होंने सभी युवाओं को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर HURL के अन्य वरीय अधिकारी भी मौजूद रहे।
0 Response to "HURL सिंदरी की बड़ी पहल। हुनरमंद हुए 18 युवा, 15 को मिला नियुक्ति पत्र, BUH गौतम माजी ने किया उत्साहवर्धन। "
एक टिप्पणी भेजें