भैंसों की रोमांचक भिड़ंत देखने उमड़ा हजारों का हुजूम, विजेता भैंस को मिला 30 हजार रुपये का पुरस्कार
रविवार, 1 नवंबर 2026
Comment
पाकुड़िया : प्रखंड क्षेत्र के लागडूम में ग्रामीणों की ओर से एक दिवसीय भैंस लड़ाई प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में भैंसों ने हिस्सा लिया। रोमांचक मुकाबले को देखने के लिए हजारों की संख्या में ग्रामीणों और दर्शकों की भीड़ उमड़ पड़ी।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला परिषद अध्यक्ष जुली ख्रिष्टमणी हेम्ब्रम उपस्थित रहीं। प्रतियोगिता में सुरजोड़ी, गोपीकांदर (दुमका) की भैंस ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विजेता को 30 हजार रुपये की नकद पुरस्कार राशि प्रदान की गई। वहीं, चेन्नई एक्सप्रेस नामक भैंस को एक हजार रुपये का पुरस्कार दिया गया। इसके अलावा चुनपारा के नागेंद्र टुडू को डेकची देकर सम्मानित किया गया।
0 Response to "भैंसों की रोमांचक भिड़ंत देखने उमड़ा हजारों का हुजूम, विजेता भैंस को मिला 30 हजार रुपये का पुरस्कार"
एक टिप्पणी भेजें